दो महिलाओं ने गड़ा धन निकालने का लालच देकर परिवार से की 35 लाख की ठगी

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
दो महिलाओं ने गड़ा धन निकालने का लालच देकर परिवार से की 35 लाख की ठगी

जबलपुर. यहां एक परिवार को दो महिलाओं ने 35 लाख रुपए का चूना लगा दिया। आरोपी महिलाओं ने घर में धन गड़ा होने की बात कही और उसे निकालने के नाम पर परिवार से लाखों रुपये ठग लिए। महिला आरोपियों ने करीब 8 महीने तक फरियादी के घर में पूजा की। आरोपी महिलाएं पूजा के लिए पीड़ित महिला से पैसे की मांग करती थीं। 8 महीने तक पूजा करने के बाद महिला ने पैसे ना होने की बात कही। इस पर आरोपियों ने महिला को डराया कि पूजा बंद हुई तो परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाएगी। 



बैंक से कर्ज और जेवर बेचकर जुटाए रुपए: आरोपियों के डराने से पीड़ित महिला दहशत में आ गई। पूजा जारी रखने के लिए उसने बैंक से कर्ज ले लिया, एफडी तुड़वा दी और घर के सारे जेवर भी बेच दिए। करीब 35 लाख देने के बाद पूजा पूरी हुई। पूजा पूरी होने के बाद भी धन नहीं निकलने पर पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने का मामला दर्ज किया है।



इस तरह लिया झांसे में: पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अपना मकान बेचने को लेकर वह आरोपी महिलाओं के संपर्क में आई थी। एक महिला आरोपी ने मकान खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। पीड़ित ने आरोपियों तो अपना मकान दिखाया, जिसके बाद आरोपियों ने उसके मकान में सोने चांदी, हीरे जवाहरात गड़ा होना बताया। इसे निकालने के नाम पर लगातार उससे रुपए ऐंठने लगीं। 


Jabalpur जबलपुर महिला fraud women पूजा Worship buried money cheated family जालसाजी गड़ा धन परिवार को ठगा