Lucknow:16 साल के बच्चे ने मार दी मां के सिर में गोली, वजह सुनकर आप चौंक जाएंगे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
Lucknow:16 साल के बच्चे ने मार दी मां के सिर में गोली, वजह सुनकर आप चौंक जाएंगे

Lucknow. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मां की हत्या करने वाले (Mothers's Murderer) 16 साल के लड़के से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिसिया पूछताछ में उसने हर उस सवाल का जवाब दिया, जो हत्या की गुत्थी को सुलझाने में मददगार है। एक सवाल के जवाब में लड़के ने ऐसा कुछ कहा कि पुलिसवाले भी सन्न रह गए। पुलिसवालों ने लड़के से पूछा कि मां की हत्या का पछतावा है? लड़के ने कहा- नहीं। 





7 जून को लखनऊ के पीजीआई पुलिस स्टेशन की घंटी घनघनाती है। एक शख्स बताता है कि वृंदावन कॉलोनी के एक घर में एक लाश पड़ी है। किसी बिजली मैकेनिक ने घर में रहने वाली 40 साल की महिला का मर्डर कर दिया है। फोन करने वाले ने ये भी बताया कि वो साधना का भाई है और साधना के पति आर्मी में JCO हैं।





बिस्तर पर थी लाश





पुलिस की टीम जैसे ही घर के अंदर दाखिल हुई, सांस लेना दूभर हो गया। अंदर तेज बदबू थी। एक कमरे में बेड पर एक महिला की लाश पड़ी थी, जबकि कमरे के बाहर दो बच्चे थे। एक 16 साल का लड़का और दूसरी 10 साल की उसकी बहन। लाश की हालत देखकर पहली ही नज़र में ये साफ हो गया कि कत्ल हुए 3-4 दिन हो चुके हैं। लाश की हालत बेहद खराब थी। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवा दिया।





महिला के अलावा घर में बस दो ही बच्चे थे। लड़के ने पुलिस को कहानी सुनाई और कहा कि 6 जून को एक बिजली वाले अंकल आए थे, मम्मी से उसका झगड़ा हुआ, इसके बाद उसी ने मम्मी को मार दिया। इसके बाद पुलिस ने उस लड़के से कई और सवाल पूछे। आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की। इन तमाम पूछताछ के बाद पुलिस को लड़के की बात पर शक हुआ। पड़ोसियों से पूछताछ में लड़के का झूठ सामने आ गया।





पड़ोसियों को बताया- दादी बीमार हैं 





लड़के ने पड़ोसियों को ये बता रखा था कि मम्मी संडे को चाचा के घर चली गई थीं, क्योंकि दादी बीमार हैं। सच ये था कि ना तो दादी बीमार थीं, ना महिला ससुराल गई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने नोटिस किया कि घर में मौजूद 10 साल की बच्ची बेहद डरी सहमी थी। बच्ची ने जो बात बताई उसने पुलिस वालों को भी सन्न कर दिया। बहन की बात सुनने के बाद लड़के के पास कोई रास्ता नहीं था। इसके बाद उसने सच बयां कर दिया।





बेटे ने ही मां को मार दिया





16 साल के बेटे ने अपने हाथों से अपनी मां के सिर में गोली मारी थी। ऐसा सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि उसे मां का टोकना, पढ़ने के लिए कहना, मोबाइल से दूर रहने की हिदायत देना किसी बंदिश की तरह लगता था। मां उसे पढ़ाई के लिए टोकती थी, लेकिन बेटा पढ़ाई से ज्यादा मोबाइल में ही उलझा रहता था।





अलमारी से निकाली पिता की रिवॉल्वर





4 जून की रात करीब 2 से 3 के बजे लड़का बिस्तर से उठा और अलमारी खोली। उसे पता था कि पापा की लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में कहां रखी होती है। उसने रिवॉल्वर निकाली, इत्तेफाक से रिवॉल्वर अनलॉक थी। मां और छोटी बहन गहरी नींद में थे। रिवॉल्वर लेकर वो सोई हुई मां के करीब गया और बेहद करीब से सिर पर गोली मार दी। गोली की आवाज़ सुनकर छोटी बहन उठ चुकी थी. मां को खून से लथपथ देख वो रोने लगी।





भाई ने बहन को धमकाया और कहा कि अगर उसने किसी से कुछ कहा या रोई-चिल्लाई तो वो उसे भी मार देगा। छोटी सी बच्ची सहम गई। इसके बाद वो अपनी बहन को लेकर बराबर के दूसरे कमरे में चला गया. कमरे का दरवाजा बंद किया और सो गया। अगले दिन रविवार (5 जून) था। हर संडे वो सुबह क्रिकेट खेलने जाया करता था। इस रविवार सुबह भी अपनी बहन को कमरे में बंद कर वो क्रिकेट खेलने चला गया। वापस आकर फिर पूरे दिन और रात लैपटॉप पर मूवी देखी, मोबाइल पर गेम खेला और फिर बहन के साथ दूसरे कमरे में सो गया। 





पड़ोसियों ने ही बच्चों को खिलाया खाना





पड़ोसियों ने जब नोटिस किया कि महिला घर के बाहर दिखाई नहीं दे रही है तो उन्होंने पूछताछ की। महिला के बेटे ने तब उन्हें कहानी सुनाई कि मम्मी चाचा के घर गईं हैं, क्योंकि दादी बीमार हैं। इसके बाद अगले दो दिनों तक पड़ोसियों ने ही इन दोनों को खाना खिलाया। पूर दूसरे दिन से अचानक घर में बदबू आने लगी। 16 साल के इस नाबालिग को ये मालूम था कि बदबू कैसे दबाएं। उसने पूरे घर में रूम फ्रेशनर डालना शुरू कर दिया, जिससे बदबू कुछ कम हो गई।





अब तीन दिन हो चुके थे। गर्मी भी बेहद तेज थी। ऐसे में लाश की हालत खराब होने लगी। अब बदबू और तेजी से फैलने लगी। 7 जून शाम तक ये हालत हो गई कि घर के अंदर सांस लेना भी मुश्किल हो गया। रूम फ्रेशनर भी अब काम नहीं कर रहा था। लड़का घबरा गया। उसे लगा कि कहीं पड़ोसी घर के अंदर ना आ जाएं। मां की लाश का राज छिपाना अब मुश्किल था। लिहाजा 7 जून की रात उसने आसनसोल अपने पापा को फोन मिलाया।





बिजली मिस्त्री ने मम्मी को मार दिया...





फोन पर लड़के ने कहा कि बिजली मिस्त्री ने मम्मी को मार दिया है। पापा ये सुनकर घबरा गए। उन्होंने तुरंत लखनऊ में अपने भाई को घर जाने को कहा। वे घर आए, लाश देखी और पुलिस को फोन किया। पूरी कहानी सुनने के बाद पुलिस ने जब नाबालिग से पूछा कि तुमने ऐसा क्यों किया? उसने कहा कि उसे मां का टोकना, मोबाइल से दूर रहना, गेम खेलने से मना करना नागवार गुजरता था।



Lucknow police पुलिस मां की हत्या उत्तर प्रदेश up Investigation जांच लखनऊ teenager Mother Murder PUBG Killer टीनएजर पबजी हत्यारा