11 साल की HIV पीड़िता से रेप, गुप्तांग फटे अब बड़ा ऑपरेशन होगा, परिजन परेशान

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
11 साल की HIV पीड़िता से रेप, गुप्तांग फटे अब बड़ा ऑपरेशन होगा, परिजन परेशान

KHARGONE. खरगोन जिले के महेश्वर में 11 साल की HIV पीड़िता बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। परिजन पर भी पहले ही मुसीबतें कम नहीं थी। वहीं रेप के बाद अब समस्याएं और बढ़ गई हैं। पीड़िता के गुप्तांग फट गए, ऑपरेशन हुआ, मल के लिए पेट में छेद किया। दर्द से कराहती बेटी को परिजन पिछले दिनों ही इंदौर ले गए। यहां भर्ती तो किया है, लेकिन इलाज के लिए पैसे नहीं है। परिजन मदद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सीएम शिवराज से भी मदद की गुहार लगाई गई है।





यह है पूरा मामला



12 मार्च की दोपहर बच्ची घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी दीपक यादव ने घर पहुंचकर दुष्कर्म किया। किसी को न बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी। परिजन आए तो पीड़िता ने आपबीती बताई। पीड़िता के गुप्तांग फट गए। खून बहने लगा। परिजन ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने केस दबाने के लिए धमकी दी, कहा कि समझौता कर लो। आखिरकार केस दर्ज हुआ। आरोपी जेल गया, लेकिन पीड़िता का इलाज नहीं किया गया।





माता-पिता भी HIV पीड़ित



माता-पिता ने बताया कि वह खुद एचआईवी पीड़ित है। दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी भी पीड़ित है। उसके ऑपरेशन के बाद उसे फल और जूस दे रहे हैं। रोजाना 200 रुपए खर्च होते हैं। इसके अलावा 200 रुपए दवाइयों के खर्च होते हैं। मजदूरी जाएं या फिर जूस-दवाइयां खरीदें। परिजनों ने बताया कि हर जनप्रतिनिधि से अफसरों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन मदद नहीं मिली।





परेशानी बताते हुए रोने लगे पिता



पिता ने बताया कि इलाज के लिए एकमात्र रास्ता है मकान बेचना है। वह मकान बेचकर इलाज कराएंगे। लोग कहते तो हैं कि मदद करेंगे, लेकिन कोई नहीं करता है। अब तक किसी ने कुछ मदद नहीं की है।

 


खरगोन में दुष्कर्म एचआईवी संक्रमित से रेप मध्यप्रदेश में बलात्कार के मामले खरगोन में रेप का मामला एमपी में नाबालिग से दुष्कर्म एड्स संक्रमित से बलात्कार मध्य प्रदेश में HIV पॉजिटिव से दुष्कर्म Rape in Khargone Rape of HIV infected Rape cases in Madhya Pradesh Rape case in Khargone Rape of minor in MP Rape of AIDS infected Rape of HIV positive in Madhya Pradesh
Advertisment