/sootr/media/post_banners/611d5476f69f7286c2749f42514239cbd1c45223f52973114bfffb0bcf531b33.png)
भोपाल. यहां के गुनगा में रहने वाली नाबालिग के साथ घर में घुसकर आरोपी और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। वह अपनी बीमार बहन के घर उसकी मदद के लिए आई थी। 12 सितंबर को पीड़ित जब घर पर अकेली थी, तब पड़ोस में रहने वाला शैतान सिंह लोधी अपने दो साथी के साथ चंदा मांगने उसके घर में घुस गया। पीड़ित को घर में अकेला पाकर शैतान सिंह और उसके एक दोस्त ने उसके साथ गैंगरेप किया। तीसरा आरोपी पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। घटना के बाद आरोपी ने अपने दोस्तों को ये वीडियो दिखाया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही वह फोन भी बरामद किया जिसमें वीडियो बनाया गया था।
क्या है पूरा मामला
पीड़ित ने रायसेन के महिला थाना में FIR दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, रायसेन निवासी पीड़ित 10वीं की छात्रा है। उसकी दीदी व जीजा गुनगा थाना क्षेत्र में रहते हैं। दीदी की तबीयत खराब होने के कारण वह अगस्त के आखिरी सप्ताह में दीदी के घर आई थी। दीदी की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 12 सितंबर की रात नाबालिग घर में अकेली थी। इस दौरान दीदी का पड़ोसी शैतान सिंह लोधी अपने दो साथियों के साथ घर पहुंचा। उसने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया, फिर उसने पीड़ित से उसके जीजा के बार में पूछा। पीड़ित ने बताया कि जीजा-दीदी अस्पताल में हैं। उसी समय आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुसने लगे। इसके बाद शैतान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दीपक लोधी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया। इस दौरान शैतान का साथी लीला किशन मोबाइल से वीडियो बनाता रहा।
पुलिस ने गैंगरेप की धारा बढ़ाई
पीड़ित जब अपने पिता के घर रायसेन पहुंची तो उसने अपने पिता को सारी बात बताई। पिता नाबालिग को लेकर सांची थाना पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता को महिला थाने भेजकर एफआईआर (FIR) दर्ज कराई। केस डायरी भोपाल के गुनगा थाने भेजी गई। गुनगा पुलिस को जो डायरी मिली थी उसमें सिर्फ शैतान सिंह पर ही रेप का आरोप था। पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि घटना वाले दिन तीन युवक घर में घुसे थे। इनमें से दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया जबकि तीसरे ने इस दौरान वीडियो बनाया। इस बयान में आधार पर पुलिस ने गैंगरेप की धारा बढ़ाई।