भोपाल: मदद के बहाने लड़की को घर बुलाया, 4 लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़ित ने तड़के कराई FIR

author-image
एडिट
New Update
भोपाल: मदद के बहाने लड़की को घर बुलाया, 4 लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़ित ने तड़के कराई FIR

भोपाल. यहां के ईंटखेड़ी में 23 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। लड़की के माता-पिता दिव्यांग है। परिवार में आर्थिक तंगी के चलते लड़की काम की तलाश में थी। उसके परिचित ने उसे एक मोबाइल नंबर दिया और बटाया कि ये गरीबों की मदद करता है। आरोपी ने मदद के बहाने लड़की को घर पर बुलाया। घर पहुंचने पर आरोपी ने अपने तीन दोस्त के साथ मिलकर लड़की से दुष्कर्म किया। मंगलवार, 12 अक्टूबर की सुबह पौने पांच बजे लड़की थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

ईंटखेड़ी पुलिस के अनुसार 23 साल की लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता दिव्यांग हैं। आर्थिक तंगी के कारण वह काम की तलाश में रहती है। उसके एक परिचित ने करीब 15 दिन पहले एक फोन नंबर दिया था। यह नंबर अबरार का था। परिचित ने बताया था कि वह गरीबों की मदद करता है। सोमवार शाम को लड़की ने अबरार को फोन करके मदद मांगी। आरोपी ने लड़की को इस्लाम नगर अपने घर बुलाया। लड़की के वहां पहुंचने पर बात करते हुए उसने उसे कमरे में बंद कर दिया। आरोपी के साथ उसके तीन और दोस्त भी थे। पहले अबरार ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद उससे उसके तीन दोस्तों ने भी रेप किया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर अबरार, याकूब, सारिक और रहमान पर सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

पीड़ित के माता-पिता दिव्यांग

टीआई (TI) करण सिंह ने बताया कि जानकारी के मुताबिक लड़की के माता-पिता दिव्यांग हैं। मामला मंगलवार (12 अक्टूबर) सुबह करीब 5 बजे दर्ज हुआ। अभी लड़की से भी ठीक से पूछताछ नहीं हो पाई है। पीड़ित की काउंसिलिंग कराई जा रही है। पूरी पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

police filed the FIR 4 friends 23 years GANGRAPE The Sootr girl filed case