भोपाल: सुपरवाइजर अच्छे से ड्यूटी करने की नसीहत दे रहा था, गार्ड ने गोली मारी, मौत

author-image
एडिट
New Update
भोपाल: सुपरवाइजर अच्छे से ड्यूटी करने की नसीहत दे रहा था, गार्ड ने गोली मारी, मौत

भोपाल. एक सिक्योरिटी गार्ड को अच्छे से ड्यूटी करने की नसीहत देने की कीमत सुपरवाइजर को जान देकर अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मामला राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित यूनियन बैंक के पास निर्माण सदन का है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर को गोली मारते हुए दिख रहा है।पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों के बीच पुराना कोई विवाद नहीं था। ड्यूटी को लेकर हुए विवाद में गार्ड ने गोली मारी। सुपरवाइजर गार्ड को अच्छे से ड्यूटी करने की नसीहत दे रहा था। तभी दोनों में विवाद बढ़ा और गार्ड ने गोली चला दी। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, राजकुमार ठाकुर (50) सर्वोदय सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर थे। ड्यूटी निर्माण सदन में थी। राजकुमार के साथ महेन्द्र कुमार तिवारी सिक्योरिटी गार्ड में पदस्थ था। महेंद्र पहले मिलिट्री थे। 30 सितंबर करीब सुबह 9.20 बजे सुपरवाइजर राजकुमार निर्माण सदन पहुंचे।

इसी बीच ड्यूटी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर महेंद्र ने राज,कुमार को सीने में दो गोलियां मार दीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस पूरी घटना के कारण को लेकर जांच कर रही है।

गोली की आवाज आई तो डर गया

निर्माण सदन में मौजूद एक अन्य गार्ड अरुण कुमार ने बताया कि घटना के वक्त मैं दफ्तर में था। करीब 9:39 बजे मुझे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर आकर देखा तो सुपरवाइजर खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे, जबकि गार्ड महेंद्र तिवारी मौके से भागने की फिराक में था। यह सब देखकर मैं घबरा गया। थोड़ी देर बाद पुलिस आ गई और सुपरवाइजर को अस्पताल पहुंचाया।

ड्यूटी को लेकर हुआ था विवाद- SSP

एएसपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक- शुरुआती जांच से पता चला कि दोनों के बीच पुराना कोई विवाद नहीं था। दोनों के बीच ड्यूटी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गार्ड ने सुपरवाइजर को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जेपी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विवाद क्यों हुआ, इसकी अन्य वजह को लेकर भी जांच की जा रही है।

सुपरवाइजर अच्छे से ड्यूटी करने की नसीहत सुपरवाइजर supervisor dead bhopal supervisor shot dead by a guard द सूत्र मौत The Sootr भारी पड़ा अच्छाई सिखाना भोपाल गार्ड ने गोली मारी