छेड़छाड़ का विरोध: दबंगों ने गर्म चाकू से दाग दी महिला की आंखें, पहले भी की थी मारपीट

author-image
एडिट
New Update
छेड़छाड़ का विरोध: दबंगों ने गर्म चाकू से दाग दी महिला की आंखें, पहले भी की थी मारपीट

लखनऊ. उत्तरप्रदेश के ललितपुर में दंबगों ने अपनी धौंस दिखाने के लिए महिला की आंखें गर्म चाकू दाग दिया। आंखें खराब करने के बाद भी वो उसे प्रताड़ित करते रहे। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

महिला से रेप की कोशिश

धमना गांव के रहने वाली महिला अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में उसके पड़ोसी हिमांशु रायकवार और गंगाराम ने उसका अगवा कर लिया। उसे सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप की कोशिश की। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को चप्पल से पीटा। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की। फिर चाकू को गर्म कर उसकी आंखें दाग दी। महिला दर्द से तड़पने लगी। आंखें दागने के बाद भी वह महिला को पीटते रहे। पुलिस पेट्रोलिंग टीम का सायरन सुन कर भाग गए।

पहले भी थी शिकायत

दोनों आरोपी महिला के पड़ोस में रहते हैं। तीन महीने भी पीड़ित महिला की ननद और देवर से मारपीट की थी। घटना के बाद परिवार ने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवायी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने की वजह से उनके हौसले बुलंद हो गए। आरोपियों की तालाश में जुटी है पुलिस।

CM Yogi Adityanath Up Government bullies up law and order