Indore.पति की धमकी- मेरी बीवी को साथ रखा, पांच लाख दो नहीं तो रेप में फंसा दूंगा

author-image
Lalit Upmanyu
एडिट
New Update
Indore.पति की धमकी- मेरी बीवी को साथ रखा, पांच लाख दो नहीं तो रेप में फंसा दूंगा

Indore. युवक की खुदकुशी के मामले में अजीब कारण सामने आया है। युवक एक शादीशुदा महिला के साथ रहने लगा था। कुछ दिन बाद महिला पति के पास लौट गई तो पति और महिला की बहन युवक से सौदेबाजी पर उतर आए। इससे घबराकर उसने खुदकुशी कर ली। यह राज सात महीने बाद खुला।

मृतक सागर कुशवाह (30 साल) निवासी शीलनाथ कैंप है। सात महीने पहले सागर ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तब वह सुखलिया में विपिन यादव के मकान में रहता था। पुलिस जांच में पता चला कि सागर का पंचम की फेल में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला पति को छोड़कर सागर के साथ रहने आ गई थी। तीन हफ्ते उसके साथ रहने के बाद वो फिर पति बबलू के पास लौट गई। उसके बाद से पति और महिला की बहन सागर को धमका रहे थे कि पत्नी को साथ रखा है उसकी कीमत 5 लाख देना पड़ेगी नहीं तो तुझे रेप केस में फंसा देंगे। सागर इससे घबरा गया और उसने फांसी लगा ली। जांच के बाद पुलिस ने महिला के पति और बहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



पति के दोस्तों ने की रेप की कोशिश, हमला



बायपास स्थित ख्यात टाउनशिप में रहने वाली महिला की शिकायत पर लसुड़िया पुलिस ने सामूहिक रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी महिला के पति के दोस्त हैं। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ काम करने जाती थी, वहां पति के दोस्तों की नजर उस पर पड़ गई। पति ने इस बात को समझ लिया और पत्नी को साथ काम पर ले जाना बंद कर घर पर छोड़ने लगा। 30 मई  की शाम को जब वह घर पर अकेली थी तो पति के दो दोस्त सोहन और लाखन उसके घर पहुंचे। वह पहले से उन्हें पति के दोस्त  के तौर पर जानती थी इसलिए उन्हें घर में बैठा लिया। उसके बाद दोनों उससे रेप की कोशिश की। कपड़े फाड़ दिए। उसने शोर मचाया तो दोनों भाग गए। बाद में उसने घटना पति और परिजनों को बताई। इसके बाद दोनों आरोपी अपने तीन साथी कुलदीप, कुलजीत और विनोद को लेकर फिर युवती के घर पहुंच गए और महिला के पति और सास पर हमला कर दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


पंचम की फेल sagar kushwah banganga thana बबलू पुलिस धमकी rape विपिन यादव SUICIDE शीलनाथ कैंप Indore सुखलिया