नीमच में केंद्र सरकार के अफीम क्षारोद कारखाने में सेंध, अस्थायी कर्मचारी कर रहा था चोरी; 7 किलो 400 ग्राम अफीम और 16 लाख कैश बरामद

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
नीमच में केंद्र सरकार के अफीम क्षारोद कारखाने में सेंध, अस्थायी कर्मचारी कर रहा था चोरी; 7 किलो 400 ग्राम अफीम और 16 लाख कैश बरामद

कमलेश सारडा, NEEMUCH. नीमच में भारत सरकार के उपक्रम केंद्रीय अफीम क्षारोद कारखाने के अंदर से अफीम चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में एक अस्थायी कर्मचारी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 7 किलो 410 ग्राम अफीम और 16 लाख 95 हजार रुपए कैश बरामद किया गया है।



अस्थायी श्रमिक पर सुरक्षा गार्ड को हुआ शक



2 दिन पहले ओपियम एन्ड एल्केलायड प्लांट में रात की शिफ्ट में काम कर रहे एक अस्थायी श्रमिक पर सुरक्षा गार्ड को शक हुआ। उसकी सघन तलाशी ली गई तो उसके पास से 890 ग्राम अफीम मिली। आरोपी को सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी से जब पूछताछ हुई तो उसने कई राज खोले।



CBN की टीम ने की कार्रवाई



पूछताछ में पता चला कि ओपियम एन्ड अल्कोलायड प्लांट से आरोपी के 3 अन्य साथी भी अफीम की चोरी और उसे ठिकाने लगाने का काम करते थे। सीबीएन की टीम ने इन्वेस्टिगेशन के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 6 किलो 520 ग्राम अफीम और बरामद की। इसके साथ ही आरोपियों के घरों से 16 लाख 95 हजार रुपए कैश बरामद किए।



ये खबर भी पढ़िए..



पाकिस्तान पहुंची अंजू ने कुबूल किया इस्लाम, फातिमा बनकर नसरुल्लाह से किया निकाह; सामने आया निकाहनामा



इतनी सुरक्षा के बीच चोरी होने से खड़े हो रहे कई सवाल



अफीम क्षारोद कारखाने में देशभर में उत्पादित होने वाली वैध अफीम जमा कराई जाती है। यहां पर अफीम और इसके विभिन्न अल्कलाइन तैयार कर निर्यात किये जाते हैं। ऐसे हाई सिक्योरिटी वाले उपक्रम से अफीम की चोरी होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


16 लाख 95 हजार रुपए 7 किलो 400 ग्राम अफीम अस्थायी कर्मचारी अफीम चोरी क्षारोद कारखाना नीमच में अफीम चोरी 16 lakh 95 thousand rupees 7 kg 400 grams of opium temporary employee opium stolen alkaline factory Opium stolen in Neemuch