बिलासपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार, जमीन विवाद में जान लेने का अंदेशा

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
बिलासपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार, जमीन विवाद में जान लेने का अंदेशा

BILASPUR. बिलासपुर से बुधवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग में कार सवार युवक की मौत हो गई। मृतक कांग्रेस नेता बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब हमलावरों की पतासाजी कर रही है। 

यह वारदात सकरी थाना क्षेत्र के सकरी बाईपास के पास हुई है। मृत युवक की शिनाख्त कुदुदंड निवासी संजू त्रिपाठी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पूर्व में क्षेत्र का कांग्रेस महामंत्री रह चुका है। मृतक का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। बता दें कि 7 महीने पहले बिलासपुर में संजू त्रिपाठी ने जमीन विवाद में अपने ही भाई पर साथियों के साथ मिलकर डंडा और फरसा से हमला कर दिया था। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे कांस्टेबल को भी चोट आई थी। इसके दौरान उसने भागकर अपनी जान बचाई थी।



मृतक पर 16 साल की उम्र में पहली FIR दर्ज हुई थी



 संजू त्रिपाठी उर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी की नृशंस हत्या जिस तरीक़े से हुई उसने तो सनसनी फैलाई है, लेकिन संजू त्रिपाठी की अपनी शख़्सियत जिस तरह की थी उससे भी इस हत्याकांड को लेकर काफ़ी हलचल है। संजू त्रिपाठी के खिलाफ पहला अपराध सोलह साल की उम्र में दर्ज हुआ था।1992 से 2022 तक मृतक संजू के खिलाफ सिविल लाइन थाने में लगातार अपराध दर्ज होते रहे हैं। ऐसे संकेत हैं कि मृतक का ज़मीन संबधी काम था और अपराधिक इतिहास की वजह से उसका प्रभाव था। मृतक के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज था, हालांकि गवाह ना मिलने की वजह से बरी हो गया था। मृतक के खिलाफ NSA की कार्यवाही हो चुकी थी।



ज़मीन विवाद या रंजिश की वजह से हत्या का शक



पुलिस को शक है कि, जिस अंदाज में यह हत्या हुई इसके पीछे कोई ज़मीन विवाद या पुरानी रंजिश है। पुलिस को आशंका है कि उसका हालिया ज़मीन विवाद परिवार में ही चल रहा था। इस घटना के पीछे पुलिस को उसके परिवार के सदस्यों पर शामिल होने का शक है।

 



यह भी पढ़ेंः बलरामपुर में झारखंड का 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, उसके साथी को भी पकड़ा, कई वारदातों में था शामिल



दोनों ओर से फायरिंग, नौ खोखे जब्त, दो कार में भागे हमलावर



संजू की कार को रोकने के बाद हमलावर तेजी से बाहर निकले और दोनों ओर से संजू की कार को घेर लिया। इसके बाद गोलियां चलाने लगे। इससे संजू को बचने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस को मौके से नौ खोखे मिले हैं। हमलवारों ने पहले से वारदात की पूरी योजना बनाई थी। मौके पर एक कार पहले से मौजूद थी। वहीं, एक कार संजू की पीछे से आ रही थी। ओवरब्रिज के नीचे दोनों कार की मदद से संजू का रास्ता रोक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर दोनों कार से फरार हो गए। इस वारदात में करीब 6 से 8 राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है।


Congress leader shot  बिलासपुर में मर्डर Criminal incident in Bilaspur Congress leader murder in Bilaspur Murder in Bilaspur बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या बिलासपुर में कांग्रेस नेता का मर्डर बिलासपुर में हत्या से सनसनी