73 साल का जेठ सात साल तक करता रहा रेप, बहू ने अब दर्ज कराई FIR, आरोपी गिरफ्तार

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
73 साल का जेठ सात साल तक करता रहा रेप, बहू ने अब दर्ज कराई FIR, आरोपी गिरफ्तार

JABALPUR. जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र निवासी 42 साल की महिला ने अपने 73 साल के जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि जेठ के दुष्कर्म करते समय पति ने उसे देख लिया था। जिससे आहत होकर पति ने आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद जेठ ने उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी थी, जिसके कारण सात साल तक वह चुप रही। रांझी पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।





यह है पूरा मामला ?



रांझी पुलिस ने बताया कि पीड़िता 30 मई 2015 को घर पर थी। मौके का फायदा उठाते हुए जेठ ने उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया। जेठ उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था तभी उसका पति घर पहुंच गया। सगे भाई और पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसने आत्महत्या कर ली थी। पति की आत्महत्या के बाद जंठ ने महिला को धमका कि यदि उसने किसी को दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया तो वह उसके बेटे की हत्या कर देगा। महिला पर दबाव बनाने के लिए उसके घर के कागजात भी जब्त कर लिए थे। 



जानकारी के मुताबिक, आरोपी आर्डनेंस फैक्ट्री में कार्यरत था। उसकी धमकियों से डरी महिला ने दुष्कर्म की घटना के करीब सात साल बाद FIR दर्ज कराई है। उसके खिलाफ धारा 376, 506 के तहत केस फाइल हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।


Daughter in law FIR Madhya Pradesh MP News Jabalpur Crime News जबलपुर रेप Jabalpur News Hindi News जबलपुर में महिला से दुष्‍कर्म misdeed news मध्य प्रदेश समाचार जबलपुर समाचार