दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा दूसरा मामला, बेटी से बात नहीं हुई तो उसका पता लगाने के लिए पिता आरोपी के घर तक पहुंच गए

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा दूसरा मामला, बेटी से बात नहीं हुई तो उसका पता लगाने के लिए पिता आरोपी के घर तक पहुंच गए

NEW DELHI. दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। इसमें लड़के ने प्रेमिका के शादी का दबाव बनाने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया। वह पकड़ा भी ना जाता, लेकिन लड़की के पिता आरोपी तक पहुंच गए, जिसके चलते पूरा मामला सामने आ गया। जानिए कैसे निक्की के पिता साहिल के घर पहुंचे...





निक्की के पिता ने बेटी की सहेली को फोन किया





जब निक्की के पिता सुनील दत्त की 2 दिन तक बेटी से बात नहीं हो सकी तो वे उसकी तलाश में निकल पड़े। पहले तो उन्होंने निक्की की सहेली को फोन किया। निक्की की फ्रेंड ने बताया कि वह अपने बिंदापुर वाले घर में नहीं है और फिर साहिल गहलोत के बारे में बताया कि आखिरी बार उसी के साथ दिखी थी।





सुनील ने साहिल का नंबर लेकर उससे कई बार बात की तो उसने बहाने बनाए। अंत में उसने कहा कि निक्की मसूरी छुट्टियां मनाने गई है और वह अपनी शादी में व्यस्त है। इसके बाद वह किसी तरह आरोपी साहिल गहलोत के घर भी जा पहुंचे। यहां पहुंचकर निक्की के पिता ने जब साहिल के परिजन पर दबाव बनाया तो उन लोगों ने भरोसा दिलाया कि वे उनकी मदद करेंगे। साहिल तक ने उन्हें भनक नहीं लगने दी कि निक्की के साथ क्या हो चुका है। उन लोगों पर भरोसा कर वह अपने घर लौट आए और पुलिस को शिकायत तक नहीं दी।





14 फरवरी (मंगलवार) को जब दिल्ली पुलिस ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी की हत्या हो गई है तो वह विश्वास नहीं कर सके। उन्हें क्या पता था कि चार दिनों तक बेटी की परिवार से बात नहीं हो पाने का ऐसा दर्दनाक सच सामने आएगा।





40 किमी तक शव को घुमाता रहा था साहिल





पुलिस के मुताबिक, साहिल की शादी की जानकारी मिलने के बाद निक्की और उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद साहिल ने निक्की से फोन करके कहा था कि आओ, कार से घूमने चलते हैं। इसके बाद साहिल निक्की को लेकर कार से घुमाने चला गया, जहां रास्ते में उसने निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, साहिल निक्की के शव को ड्राइवर के बगल वाली सीट पर रखकर 40 किमी तक दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा।





14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर दिल्ली पुलिस ने 26 साल के साहिल को प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि साहिल ने निक्की की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने घरवालों की पसंद की लड़की से शादी भी कर ली। निक्की के हत्या के चार दिन बाद इस वारदात का खुलासा हुआ।





कोचिंग में हुआ था साहिल और निक्की प्यार





दरअसल, दिल्ली के नजफगढ़ के मित्राऊं गांव के रहने वाले साहिल की 2018 में हरियाणा के झज्जर से रहने वाली निक्की यादव से दोस्ती हुई थी। दोनों उत्तम नगर में कोचिंग करते थे। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। सब कुछ ठीक चल रहा था। दोनो ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं। दिक्कत पिछले साल से शुरू हुई, जब साहिल के परिजन उस पर शादी का दबाव डालने लगे।



 



crime news क्राइम न्यूज Boyfriend Murdered Girl Accused hid dead body in fridge Delhi Shraddha Murder Case दिल्ली बॉयफ्रेंड लड़की का मर्डर आरोपी ने फ्रिज में छिपाई लाश दिल्ली श्रद्धा मर्डर केस