दिल्ली पुलिस निक्की की हत्या के आरोपी को लेकर आर्य समाज मंदिर पहुंची, यहीं उसने विक्टिम से शादी की थी; पुजारी और चश्मदीद के बयान

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
दिल्ली पुलिस निक्की की हत्या के आरोपी को लेकर आर्य समाज मंदिर पहुंची, यहीं उसने विक्टिम से शादी की थी; पुजारी और चश्मदीद के बयान

NEW DELHI. दिल्ली पुलिस 19 फरवरी को साहिल गहलोत को ग्रेटर नोएडा के आर्य समाज मंदिर लेकर पहुंची। यहीं पर साहिल ने निक्की के साथ शादी की थी। पुलिस ने यहां मंदिर के पुजारी और चश्मदीद के बयान लिए। इसके अलावा पुलिस ने निक्की यादव की बहन का भी स्टेटमेंट लिया है। बहन का दावा है कि उसे नहीं पता था कि निक्की और साहिल ने शादी कर ली है। उसे बस ये पता था कि दोनों अच्छे दोस्त थे। 



दिल्ली के एक ढाबे में 14 फरवरी को एक फ्रिज में लड़की का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी साहिल गहलोत समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें साहिल के पिता, दो भाई और दो दोस्त शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों ने मिलकर निक्की यादव से छुटकारा पाने की साजिश रची थी, ताकि साहिल परिवार की पसंद की लड़की से दूसरी शादी कर सके।



2020 में की थी साहिल-निक्की शादी 



गहलोत और निक्की ने 2020 में आर्य समाज मंदिर से शादी की थी। दोनों ने अपने परिवारों को इसके बारे में नहीं बताया था। हालांकि, जब साहिल के परिजन उसके साथ शादी के लिए लड़की देख रहे थे और उस पर शादी के लिए दबाव डाल रहे थे। तब उसने परिवार को बताया था कि वह शादी कर चुका है। जब साहिल के परिवार को निक्की यादव से शादी के बारे में पता चला, तो उन्होंने बिना बताए उनकी पसंद की लड़की से शादी करने पर नाराजगी जताई। वहीं, निक्की के परिवारवालों का दावा है कि उन्हें शादी या रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 



ये है पूरा मामला



दरअसल, दिल्ली पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला था। ये शव निक्की यादव का था। पुलिस ने जांच के बाद साहिल को गिरफ्तार किया था। साहिल ने शुरुआत में पूछताछ में बताया था कि वह और निक्की लिव इन में रहते थे। दोनों 2018 से एक दूसरे को जानते थे। साहिल के मुताबिक, दिसंबर 2022 में उसके परिजन उस पर शादी के लिए दबाव डाल रहे थे। इसके बाद उसने शादी के लिए हां कर दी थी। 9 फरवरी को उसकी सगाई और 10 फरवरी को शादी थी। जब शादी की बात निक्की को पता चली तो दोनों में झगड़ा हुआ। 



निक्की लगातार साहिल से दूसरी शादी ना करने के लिए कह रही थी। दूसरी ओर साहिल के परिवारवाले लगातार निक्की से छुटकारा पाने के लिए दबाव डाल रहे थे। साहिल ने निक्की के साथ गोवा जाने का फैसला किया। निक्की ने टिकट भी बुक करा ली थीं। दोनों ने एक साथ सुसाइड के बारे में भी सोचा, लेकिन साहिल गोवा जाने से पीछे हट गया। सूत्रों के मुताबिक, निक्की ने साहिल को केस करने की भी धमकी दी। इसके बाद साहिल उसे बाहर घुमाने के लिए कार से ले गया। कार में भी दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद साहिल ने निक्की का गला घोंट दिया।  इसके बाद वह शव को लेकर ढाबे पर पहुंचा, जहां उसने शव को फ्रिज में छिपा दिया। निक्की की हत्या के बाद साहिल ने फैमिली के कहने पर दूसरी लड़की से शादी कर ली।


Delhi Police Nikki Murder Investigation Delhi Nikki Murder Case निक्की मर्डर केस न्यूज साहिल निक्की की कार में हत्या साहिल निक्की शादी दिल्ली पुलिस निक्की मर्डर जांच दिल्ली निक्की मर्डर केस Nikki Murder Case News Sahil Murder Nikki in Car Sahil Nikki Marriage
Advertisment