/sootr/media/post_banners/b691f4409a34e14446a435868ad72cc35e5e0833b0ec9ee90d037ada89898d57.jpeg)
DELHI. दिल्ली के पांडव नगर में श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस सामने आया है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने इंसानी शरीर के टुकड़ों के मिलने की गुत्थी को सुलझा दिया है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद लाश के टुकड़े किए, जिन्हें फ्रिज में रखा। बाद में रोज गुपचुप तरीके से पास के मैदान में एक टुकड़ा फेंक आते थे। अवैध संबंध के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
A woman along with her son arrested by Crime Branch in Delhi's Pandav Nagar for murdering her husband. They chopped off body in several pieces,kept in refrigerator & used to dispose of pieces in nearby ground: Delhi Police Crime Branch
(CCTV visuals confirmed by police) pic.twitter.com/QD3o5RwF8X
— ANI (@ANI) November 28, 2022
यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को कुछ महीने पहले पूर्वी इलाके के पांडव नगर से कुछ मानव शरीब के अंग मिले थे। इस मामले की तहकीकात के दौरान आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो एक महिला और युवक संदिग्ध अवस्था में मैदान के पास दिखाई दिए। पुलिस ने छानबीन कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों सच उगल दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध संबंधों की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे, इससे उसके घर में झगड़ा होता रहता था। इसी बीच एक दिन पत्नी और बेटे ने मिलकर अंजन दास को मौत के घाट उतार दिया।
श्रद्धा मर्डर केस क्या है?
बता दें कि मुंबई की श्रद्धा वॉल्कर आफताब के साथ दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में लिव इन में रह रही थी। आरोप है कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आफताब के मुताबिक, श्रद्धा और उसके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या कर दी। आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन टुकड़ों को फ्रिज में स्टोर करके रखा था। फिर रोज घर से बाहर निकल जाता और अलग अलग इलाकों में एक टुकड़ा फेंक आता था। इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस हत्याकांड से जुड़े सबूत इकट्ठा कर रही है। हालांकि, अब तक कोई बड़े सबूत हाथ नहीं लग सके हैं।