लिव इन पार्टनर की हत्या करने वाले आफताब ने गूगल से जाना था खून साफ करने का तरीका, शरीर की संरचना को भी जाना

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
लिव इन पार्टनर की हत्या करने वाले आफताब ने गूगल से जाना था खून साफ करने का तरीका, शरीर की संरचना को भी जाना

NEW DELHI. यहां के महरौली इलाके में लिव इन पार्टनर के बेरहमी से हुए मर्डर में नई-नई बातें सामने आ रही हैं। मारी गई लड़की श्रद्धा वाकर के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद खून साफ करने का तरीका पता करने के लिए गूगल पर सर्च किया था। पुलिस का दावा है कि आफताब ने मानव शरीर की संरचना के बारे में भी वहां से जानकारी जुटाई थी। श्रद्धा की हत्या के बाद से ही आफताब शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगा। आफताब ने पुलिस को बताया कि उसने इंसानी शरीर की रचना के बारे में पढ़ा था, ताकि शरीर को काटने में मदद मिल सके। पुलिस ने आफताब के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त कर लिए हैं। इसकी जांच की जाएगी। गैजेट्स और गूगल सर्च हिस्ट्री को वैरिफाई करने के बाद पुलिस आफताब के कबूलनामे को साबित कर सकती है।



एक-दूसरे पर शक करते थे, इसी कारण झगड़ा होता था



साउथ दिल्ली के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अंकित चौहान के मुताबिक, श्रद्धा मुंबई के मलाड में रहती थी। आफताब भी मुंबई का रहने वाला है। दोनों की बोंबल डेटिंग एप के जरिए दोस्ती हुई थी। जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और मुंबई में दोनों लिव इन में रहने लगे। जांच में सामने आया है कि कुछ समय बाद ही इनमें झगड़ा हो गया। ये एक-दूसरे पर शक करते थे। इस कारण इनमें झगड़ा होता रहता था। इनको लगा कि वे बाहर घूमने जाएंगे तो सब ठीक हो जाएगा। ये हिमाचल प्रदेश घूमने गए, फिर दिल्ली आ गए। 15 मई को इन्होंने छतरपुर, महरौली में किराए पर कमरा लिया। तीसरे दिन ही 18 मई को इनमें झगड़ा हो गया और आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा।



publive-image



पुलिस को गुमराह करता रहा आफताब



आफताब ने चॉपर से शव के करीब 35 टुकड़े किए और फिर फ्रिज में रख दिए। वह रात 2 बजे फ्रीज से एक शव का एक टुकड़ा निकलता और महरौली के जंगल में फेंक आता था। वहीं, जब श्रद्धा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं दिखी तो उसके दोस्तों ने अनहोनी की आशंका को लेकर पिता विकास मदान वाकर (59) को बताई। विकास ने इसकी 8 नवंबर को महरौली पुलिस से शिकायत की। महरौली पुलिस ने केस दर्ज कर आफताब को छतरपुर से गिरफ्तार कर लिया। शुरू में आफताब पुलिस को ये कहकर गुमराह करता रहा कि झगड़ा होने के बाद श्रद्धा छोड़कर चली गई है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आफताब को किसी तरह का पछतावा नहीं है।



दिल्ली मर्डर की आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं






अंग काटे, धोए और पैक करके फ्रिज में रख दिया



पुलिस के मुताबिक, आरोपी बचपन में डेक्सटर सीरीज देखा करता था। उसने 18 मई को श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया। अगले दिन (19 मई) वह बाजार गया और बड़ा वाला फ्रिज, चॉपर, पाउडर, फ्रेशनर और अन्य सामान लेकर आया। इसी दिन (19 मई को ही) उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने शुरू किए। सबसे पहले उसने हाथ और पैर काटे। इसके बाद आफताब दो दिन तक शव के टुकड़े करता रहा। टुकड़ों को धोता और पोछकर बोरिक पाउडर लगाता। इसके बाद वह पॉलिथीन में पैक कर फ्रिज में रख देता। आफताब शव के एक टुकड़े की पॉलिथीन को पिट्ठू बैग में रखता और रात दो बजे महरौली के जंगल में फेंककर आ जाता। जंगल में शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंकता था। कई बार लोगों ने आफताब से रात में जंगल में आने का कारण पूछा तो बताया कि वह शौच करने आया है। इस तरह वह 22 दिनों तक शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकता रहा।



बदबू ना आए, इसलिए घर में अगरबत्ती जलाकर रखता था 



आरोपी आफताब को पता था कि शव को घर में रखने से बदबू आएगी। इस कारण वह घर में हमेशा अगरबत्ती जलाकर रखता था। वह पूरे घर में अगरबत्ती जलाता था। इसके अलावा उसे रूम फ्रेशनर भी इस्तेमाल करता था। इस तरह उसने करीब 22 दिन में काफी रूम फ्रेशनर खाली कर दिए थे।



publive-image



श्रद्धा की सिर्फ हड्डियां मिल रहीं



महरौली पुलिस ने आफताब को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को ढूंढा जा सके और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को 14 नवंबर की शाम को श्रद्धा के शव के करीब 13 टुकड़े मिल गए है। सभी टुकड़े हड्डियों मे रूप में मिल रहे हैं। शव के टुकड़े गल गए हैं और जानवरों ने नोंच लिया है। आरोपी ने जहां शव के टुकड़े फेंके, वहां से काफी दूरी पर मिल रहे हैं।



publive-image



मर्डर से पहले आफताब ने देखी थी क्राइम वेब सीरीज 

 

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा से पहले भी आफताब के कई लड़कियों से रिलेशन थे। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने कई क्राइम फिल्में और वेब सीरीज भी देखीं, जिनमें अमेरिकन क्राइम ड्रामा सीरीज डेक्सटर भी शामिल है। सितंबर में श्रद्धा की सहेली ने अपने परिवार को बताया था कि बीते ढाई महीने से श्रद्धा से कोई संपर्क नहीं था और उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। उसके परिवार ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी चेक किया और इस दौरान कोई अपडेट नहीं दिखा था।


क्राइम न्यूज crime news आरोपी ने गूगल से जुटाई जानकारियां शादी के दबाव से था नाराज आरोपी ने लिव इन पार्टनर को कई हिस्सों में काटा दिल्ली में मर्डर Accused Collect informatuin google Accused Angers for Marriage Pressure Accused cut Live in Partner many parts Murder In Delhi