साक्षी हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू को पुलिस ने दिल्ली के रिठाला से बरामद किया, आरोपी साहिल ने इसी से ताबड़तोड़ 21 वार किए थे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
साक्षी हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू को पुलिस ने दिल्ली के रिठाला से बरामद किया, आरोपी साहिल ने इसी से ताबड़तोड़ 21 वार किए थे

NEW DELHI. साक्षी मर्डर केस में जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने रिठाला इलाके से वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है। इसी से आरोपी साहिल ने साक्षी पर 21 वार किए थे। इसके बाद उसने पत्थर से भी साक्षी को कुचला था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। 28 मई को साहिल ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। इसके बाद उसने साक्षी को बेरहमी से पत्थर से कुचल दिया था। पुलिस ने साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। 



साक्षी के दोस्तों के बयान दर्ज



दिल्ली पुलिस ने इस मामले में साक्षी के 10 से ज्यादा दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने साहिल का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा सीसीटीवी में दिख रहे 8 लोगों की पहचान कर ली गई है। पुलिस उनके बयान भी दर्ज कर रही है।



इस जगह से हत्यारे ने खरीदा था चाकू



पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड की जांच के लिए हत्या में इस्तेमाल चाकू दिल्ली के बाहर से खरीदा गया था। आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि वह हत्याकांड के लिए हरिद्वार से चाकू खरीदकर लाया था। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या साहिल ने साक्षी की हत्या के लिए ही चाकू खरीदा था।



आरोपी की पुलिस हिरासत दो दिन और बढ़ी 



कोर्ट ने शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी साहिल की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है। 1 जून को हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद रोहिणी कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि साहिल से और पूछताछ जरूरी है। अपराध में इस्तेमाल चाकू और मोबाइल बरामद करने के लिए उसकी रिमांड की जरूरत है। कोर्ट ने पुलिस की दलील पर विचार करने के बाद अर्जी मंजूर कर ली। कोर्ट में पेश किए जाने तक चाकू बरामद नहीं हुआ था।



चाकू के हमले से शरीर से ज्यादा खून का हुआ था रिसाव



आरोपी साहिल ने साक्षी के ऊपर चाकू से इतने वार किए कि उसके शरीर के कई अंग फेल हो गए थे। चाकू से वारों से खून का रिसाव भी बहुत ज्यादा हो गया था। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि अंगों के फेल होने और खून के ज्यादा बहने से साक्षी की मौत हो गई। 

 


साहिल ने साक्षी को क्यों मारा मर्डर में इस्तेमाल चाकू बरामद दिल्ली साक्षी मर्डर केस Delhi Crime News shocking murder in Delhi why did Sahil kill witness knife used in murder recovered Delhi Sakshi murder case दिल्ली क्राइम न्यूज दिल्ली में दहलाने वाला मर्डर