डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, घराती और बाराती भिड़े, आठ घायल

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, घराती और बाराती भिड़े, आठ घायल

ASHOKNAGAR. देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बमुरिया फूट में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर बरातियों और वधू पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात की है।





जमकर चले लाठी डंडे



जानकारी के अनुसार, ग्राम बमुरिया फूट में शादी समारोह के दौरान जब बरात वधू के दरवाजे पर पहुंची, तो वहां डीजे चल रहा था। इस दौरान डीजे की धुन पर नाचने को लेकर कुछ बरातियों का गांव के युवक रविन्द्र अहिरवार के साथ विवाद हो गया। उनके बीच पहले गाली-गलौच हुई, फिर मौके पर दोनों ही पक्ष के लोग एकत्रित हो गए और इनका यह विवाद बढ़ता चला गया। बरातियों और वधू पक्ष के लोगों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।





विवाद में कई घायल, जांच जारी



इस हिंसक झड़प में बमुरिया फूट के निवासी रामवीर अहिरवार, रविंद्र अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, रघुवीर अहिरवार घायल हुए। यह चारों एक ही परिवार के हैं। वहीं, बरातियों की ओर से विशाल अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, अरविंद अहिरवार व रामनिवास अहिरवार घायल हुए हैं। वारदात की जानकारी लगने के बाद देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Madhya Pradesh Ashoknagar Ashoknagar news Hindi News Clash over dancing on DJ mp samachar Groom-Bride sides clash AshokNagar Latest News Mp news in hindi Mp latest news AshokNagar Crime News