डॉक्टर पर दुष्कर्म और लॉकेट चोरी का केस, फिजियोथेरेपी करने जाता था महिला की

author-image
Lalit Upmanyu
एडिट
New Update
डॉक्टर पर दुष्कर्म और लॉकेट चोरी का केस, फिजियोथेरेपी करने जाता था महिला की

Indore. एक महिला की रिपोर्ट पर तिलक नगर पुलिस ने दुष्कर्म, लॉकेट चुराने और धमकाने के मामले में  फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. स्वप्निल जैन को गिरफ्तार किया है। महिला का दुर्घटना में हाथ लकवाग्रस्त हो  गया था। महिला की फिजियोथेरेपी करने डॉक्टर उसके घर जाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र 42 साल है। वह निजी संस्थान में नौकरी करती है। वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात डॉ. स्वप्निल से मुलाकात हुई। उसने कहा कि वो फिजियोथैरेपी से उसका हाथ ठीक कर सकता है। उसके बाद वह महिला के घर जाने लगा। इस दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं । आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने महिला से संबंध बना लिए। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने खुद को अविवाहित बताया था और शादी का वादा किया था। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। 





लॉकेट चोरी का भी आरोप







महिला ने दुष्कर्म के साथ-साथ डॉक्टर पर कीमती लॉकेट चुराने का भी आरोप लगाया है। उसने कहा कि डॉक्टर ने घर की आलमारी में रखा कीमती लॉकेट चुरा लिया जिसकी कीमत करीब 15 लाख है। उसमें एक कीमती नग भी लगा हुआ था। वो मेरी मॉं की निशानी के तौर पर रखा था। 







आरोप गलत हैं





उधर , डॉ. के पिता वीरेंद्र श्रीमाल ने आरोपों को गलत बताया है। एक समाचार पत्र से बातचीत में उन्होंने कहा फिजियोथेरेपी की फीस को लेकर मेरे बेटे और महिला के बीच विवाद चल रहा था। लॉकेट भी बेटे ने महिला की सहमति से गिरवी रखकर अपनी फीस निकाली थी। वो इतना कीमती है भी नहीं जितना महिला  बता रही है। 



Indore महिला Accident treatment rape Arrest Doctor Theft शादीशुदा घर लाख फिजियोथेरेपी लॉकेट 15