जमीनी विवाद में चलीं गोलियां, बाप-बेटे ने छत से की फायरिंग, देवर को किया किडनैप

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
जमीनी विवाद में चलीं गोलियां, बाप-बेटे ने छत से की फायरिंग, देवर को किया किडनैप

GWALIOR. ग्वालियर में जमीनी विवाद में बड़े ससुर और उसके लड़के ने छत से गोलियां चलाईं। गोली बहू की पीठ में लगी। यह घटना एक दिन पुरानी है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।





यह है पूरी घटना



घटना मोहना के रेहट चराई गांव की है। यहां छत्रपाल बघेल शुक्रवार को जमीन की नींव खोद रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाले उसका ताऊ हाकिम सिंह बघेल अपने बेटे को साथ लेकर भतीजे को रोकने पहुंचा। छत्रपाल ने जमीन अपनी बताई। आरोपी विवाद करने के बाद अपनी घर की छत पर बंदूक लेकर आ गए और फायरिंग करने लगे। छत्रपाल की पत्नी मीना की पीठ में गोली लग गई। पुलिस ने उसे जयारोग्य अस्पताल भेजा है।





देवर को किडनैप कर जंगल ले गए



छत्रपाल ने बताया कि आरोपी ताऊ और उनके बेटे ने उसके छोटे भाई कपिल बघेल का अपहरण कर लिया। इसके बाद जंगल की तरफ भाग गए। उन्होंने धमकी दी है कि अगर थाने में शिकायत की तो कपिल की हत्या कर देंगे। ASP देहात जयराज कुबेर का कहना है कि डायल 100 पर घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो महिला घायल थी। गोली पीठ पर लगी है। जमीन का विवाद बताया गया है कार्रवाई की जा रही है।


Madhya Pradesh Hindi News ग्वालियर गोली चली फायरिंग लेटेंस्ट वीडियो मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी ग्वालियर न्यूज Chambal firing चंबल फायरिंग firing latest video Gwalior News मध्यप्रदेश क्राइम न्यूज Madhya Pradesh crime news