घरेलू विवाद: पहले 4 साल के बेटे की जान ली फिर खुद को फांसी से लटकाया, जांच जारी

author-image
एडिट
New Update
घरेलू विवाद: पहले 4 साल के बेटे की जान ली फिर खुद को फांसी से लटकाया, जांच जारी

छतरपुर.एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक मां ने पहले अपने बच्चे को मारा फिर खुद फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि महिला ने घेरलू विवाद की वजह से सुसाइड किया। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी के शरीर पर कई चोटे है। उसका मर्डर हुआ है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है।

घरेलू विवाद बड़ी वजह

 छतरपुर के चरही पुरवा गांव की घटना है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि घरेलू विवाद की वजह से दंपति में विवाद चल रहा था। गुस्से में पति अपनी बहन के घर रहने को चला गया था। मीरा कल अकेली थी। उसके दो बेटे हैं। रात में बड़ा बेटा अपने दादा-दादी के पास सोने चला गया। मीरा और उसका छोटा बेटा घर में ही थे।

पहले बेटे को लगाई फांसी

ऐसा माना जा रहा है कि मीरा ने पहले अपने छोटे बेटे मूरत को फांसी लगाई। फिर खुद फांसी लगाकर मर गई। घटना 3 सितंबर की है। आज सुबह पड़ोसियों के आवाज देने पर जब मीरा नहीं उठी तो लोगों ने दरवाजा तोड़ा दिया। तब छोटे बेटे का शव सामने दिखा। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।

33 साल की महिला की मौत 4 साल की मौत investigation continue 33 women hanged herself 4 year old killed investigation continues Domestic dispute then hanged himself Domestic dispute: first killed 4-year-old son Son छतरपुर The Sootr मध्यप्रदेश
Advertisment