Bhopal: शराबी पति की हैवानियत, पत्नी पर सरेराह हथौड़े से किए ताबड़तोड वार

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
Bhopal: शराबी पति की हैवानियत, पत्नी पर सरेराह हथौड़े से किए ताबड़तोड वार

Bhopal. राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके के कैंची छोला में रहने वाली महिला पर उसके पति ने सरेराह हथौड़े से कई वार कर दिया। जिस वजह से महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। उसकी नाक की हड्डी भी टूट गई है। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की बेटी का आरोप है कि मामले में पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही मां की अस्पताल से छुट्टी कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।





यह है पूरा मामला



गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक, 33 वर्षीय अनीता पत्नी संग्राम सिंह परिहार रिसालदार कालोनी में परिवार के साथ रहती है। उसका पति राज मिस्त्री का काम करता है। संग्राम को शराब पीने की लत है। इस कारण पत्नी अनीता से आए दिन उसका विवाद होता था। वह पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। परेशान होने के कारण अनीता और उसके बच्‍चों ने संग्राम सिंह को घर में न आने को कह दिया था। आठ जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अनीता कैंची छोला स्थित गणेश मंदिर के पास से काम पर जा रही थी। रास्ते में पति ने हथौड़े से उसके सिर, चेहरे, हाथ पर कई वार कर दिए। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। अभी वह अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।





पुलिस पर बेटी के गंभीर आरोप



इस मामले में अनीता की बेटी निकिता का आरोप है कि मां के सिर पर गंभीर चोट लगी है। नाक की हड्डी भी टूट गर्इ है। हाथ में भी काफी चोट लगी है। इसके बाद भी पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उसके पिता को गिरफ्तार भी नहीं किया है। पुलिस मां की अस्पताल से छुट्टी कराने के लिए दबाव भी बना रही है। इस मामले की जांच कर रहे एएसआइ धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट मिल गर्इ है। नाक में गंभीर चोट की पुष्टि होने पर धारा बढ़ाई जा रही है।


Bhopal News in Hindi मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी Bhopal crime news पत्नी पर हथौड़े से हमला Crime Against woman Hammer attack on wife Hammer attack Madhya Pradesh News मध्य प्रदेश समाचार भोपाल समाचार Bhopal Latest News