/sootr/media/post_banners/85d7a427ea46500aeae9add63bd4ae5eeb3cf25ba91ceb7c2a6715ee4f217726.png)
आलीराजपुर में एक महिला के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। यहां चरित्र शंका में एक महिला के पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पति, अपने माता-पिता और दो दोस्तों के साथ मिलकर डंडे से महिला और युवक को पीट रहा है। पिटाई के दौरान महिला के कपड़े को भी अलग कर देता है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले भी जिले में महिला और दो सगी बहनों से मारपीट का वीडियो सामने आ चुका है।
क्या है पूरा मामला
मामला अलीराजपुर के ग्राम छोटी वेगलगांव का है। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। शुक्रवार,10 सितंबर की शाम उसने पत्नी को गांव के एक युवक के साथ देख लिया। उसने अपने दो दोस्तों और माता-पिता के साथ पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। वह पत्नी को लकड़ी से पीट रहा है और पास में खड़ी उसकी मां उसे उकसा रही। उसके दो दोस्त भी इस काम में उसकी मदद कर रहे। उन्होंने पत्नी के साथ उस युवक को भी खूब पीटा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत ही एक्शन लिया।
वीडियो सामने आते ही पुलिस ने की गिरफ्तारी
वीडियो के आधार पर पुलिस ने महिला के पति, ससुर, सास, पति के दोस्त राकेश और गोलू (21) उर्फ प्रशांत झिंगला को गिरफ्तार किया। SP मनोज कुमार सिंह ने बताया महिला के पति, सास, ससुर और पति के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। वीडियो बना रहे एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों पर धारा 307, 323, 294, 506, 354, 355, 34 और IT Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।