भोपाल: जान से मारने की धमकी देकर चरवाहे ने किया दुष्कर्म, 2 दिन बाद FIR

author-image
एडिट
New Update
भोपाल: जान से मारने की धमकी देकर चरवाहे ने किया दुष्कर्म, 2 दिन बाद FIR

भोपाल. यहां के कोलार में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह बुधवार यानी 15 सितंबर को कलजीखेड़ा के जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान एक चरवाहे ने पत्थर से उसे मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया। कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि पीड़ित की उम्र 16 साल की है। किशोरी की मां भी बकरी लेकर जंगल गई थी। दोपहर करीब 3 बजे किशोरी लकड़ी काट रही थी तभी उसके गांव का चरवाहा अरुण उसे मिल गया। अरुण उसे परेशान करने लगा। किशोरी के मना करने पर वह आरोपी ने पत्थर से उसकी हत्या कर देने की धमकी दी। किशोरी धमकी से डर गई। तभी आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।

आरोपी की धमकी से डरी पीड़ित

किशोरी ने पुलिस को बताया कि जब आरोपी उसे धमका रहा था उस समय मेरी मां भी जंगल में ही थी। थोड़ी दूर होने के कारण जब पीड़ित ने शोर मचाया तो उसकी मां सुन नहीं पाई। इस दौरान आरोपी उसे घनी झाड़ियों में घसीट ले गया। जहां आरोपी ने  उसके साथ रेप किया। पीड़ित धमकी से इतनी डर गई कि उसने दो दिन तक घटना के बारे में किसी को कुछ बताया ही नहीं।

द सूत्र THE SOOTR भोपाल में 16 वर्षीय नाबालिगल के साथ हुआ रेप