राजस्थान: नाबालिग दिव्यांग से दुष्कर्म, आरोपी को ढूंढने के लिए बुलाए गए एक्सपर्ट

author-image
एडिट
New Update
राजस्थान: नाबालिग दिव्यांग से दुष्कर्म, आरोपी को ढूंढने के लिए बुलाए गए एक्सपर्ट

अलवर. राजस्थान के अलवर में नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग की उम्र 14 साल है और उसके साथ किसने रेप किया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। बदहवास अवस्था में में जब लड़की अपने घर पहुंची, तो घरवाले हैरान रह गए। पीड़ित बहुत कुछ कहना चाहती थी लेकिन उसकी बात कोई समझ नहीं पा रहा है। परिजन ने थाने में शिकायत लिखाई है जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। नाबालिग लड़की की भाषा को समझने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया है।

आरोपी का पता नही

मामला अलवर जिले के बानसूर थाना क्षेत्र का है। यहां 14 वर्षीय दिव्यांग लड़की के साथ किसी ने रेप कर दिया। जब किशोरी घर पर बदहवास हालत में घर पहुंची, तो परिजन उसकी हालत देख हैरान रह गए। परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने जिला अस्पताल में लड़की का मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, रेप और ST/SC एक्ट के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस को अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किशोरी के साथ ये घिनौनी वारदात किसने की है।

मदद के लिए एक्सपर्ट को बुलाया

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम पीड़ित किशोरी से मिलने पहुंची। हालांकि पीड़ित क्या बोल रही थी, उसकी बातें पुलिस अधीक्षक के समझ में नहीं आई। उन्होंने बताया कि किशोरी दिव्यांग है। वह सही से बोल और सुन नहीं पाती, जिसकी वजह से वह कुछ भी सही से बता नहीं पा रही है।  पीड़ित के बयान लेने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया है जिससे कुछ मदद मिल सके। मामले की जांच डीएसपी सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। 

द सूत्र The Sootr rajasthan me nabalig ladki ke sath dushkarm