/sootr/media/post_banners/dd948912259bf98ba49819613b3005aec713dfb7f6880073dd08721d51d6cb99.png)
भोपाल. सूरत से भोपाल आई 13 साल की किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने पीड़ित को पार्क घुमाने के बहाने उससे रेप किया। आरोपी पिछले डेढ़ महीने से लड़की के साथ रेप कर रहा था। करीब एक सप्ताह पहले लड़की अपने घर सूरत पहुंची। वह काफी गुमसुम रहने लगी थी। मां-बाप ने जब उससे पूछा तो उसने पूरी बात बताई। पिता ने आरोपी के खिलाफ सूरत में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में जीरो FIR दर्ज कराई।
क्या है मामला
घटना स्थल भोपाल के कमला नगर थाने का होने की वजह से सूरत पुलिस ने जांच के लिए केस डायरी भोपाल पुलिस को सौंप दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त के बाहर है।
एसआई (SI) आकांक्षा शर्मा ने बताया कि 13 साल की किशोरी गुजरात के सूरत की रहने वाली है। अगस्त 2021 में लड़की कमला नगर इलाके में अपनी बुआ के घर शादी में शामिल होने आई थी। यहीं पर चचेरे भाई लड़की के करीब आया। वह उसे घुमाने के बहाने 25 अगस्त को एक पार्क ले गया। यहां उसने पहली बार लड़की से ज्यादती की। इसके बाद वह लगातार डेढ़ महीने तक नाबालिग के साथ जबरदस्ती करता रहा।
पुलिस ने की आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
एक सप्ताह पहले लड़की अपने घर सूरत चली गई। वह घर पहुंचने के बाद से काफी शांत रहती थी। 2-3 दिन तक उसने किसी से कुछ खास बातचीत नहीं की। परेशान माता-पिता ने बेटी से पूछा कि क्या हुआ। इस पर किशोरी ने पूरी बात परिजन को बता दी। पिता ने सूरत के लोकल थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।