मुंबई में 62 साल के प्रेमी ने प्रेमिका पर फेंका एसिड,  हालत गंभीर, 25 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मुंबई में 62 साल के प्रेमी ने प्रेमिका पर फेंका एसिड,  हालत गंभीर, 25 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों

MUMBAI. मुंबई से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां 62 साल के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 25 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। इसी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को धर दबोचा। 





प्रेमिका पर फेंका एसिड



दरअसल मुंबई के गिरगांव के फणसवाडी इलाके में महिला, महेश पुजारी (62 साल) के साथ 25 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी वजह से महिला महेश पर अपने घर से जाने के लिए दबाव बना रही थी। पिछले दो दिन से महेश घर से बाहर ही रह रहा था। महिला 13 जनवरी को पानी भरने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान महेश ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया।  



ये खबर भी पढ़िए...






पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार



चेहरे पर एसिड पड़ने के बाद महिला तड़पने लगी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


प्रेमी ने प्रेमिका के चेहरे पर फैंका एसिड प्रेमी ने प्रेमिका पर फेंका एसिड मुंबई से एसिड अटैक lover threw acid on girlfriend face lover threw acid on girlfriend Mumbai Acid Attack Mumbai News मुंबई न्यूज