सागर में डीजे विवाद में हत्या: बर्थडे पार्टी के जश्न में गाने बजाने से मना किया तो पड़ोसी को मारा

author-image
एडिट
New Update
सागर में डीजे विवाद में हत्या: बर्थडे पार्टी के जश्न में गाने बजाने से मना किया तो पड़ोसी को मारा

सागर (sagar) में शुक्रवार को जन्मदिन (Birthday) का जश्न मौत के मातम में बदल गया। मोतीनगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर में बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में डीजे (DJ) की तेज आवाज से परेशान पड़ोसी बलराम अहिरवार ने इसकी शिकायत थाने में कर दी। थाने से पुलिस आई और युवकों को समझाइश देकर चली गई। लेकिन इससे नाराज युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।

डंडों से पीटकर हत्या की

पुलिस के लौटने के बाद युवकों ने बलराम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बलराम ने गाली देने से मना किया तो वे मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने बलराम के सिर पर लाठी से वार कर दिया। बलराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत (dead) घोषित कर दिया। 

पुरानी रंजिश का बदला निकाला

बलराम के भाई बाबूलाल अहिरवार ने बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की है। उन्होंने हत्या के लिए फर्जी जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया था। शहर एडिशनल एसपी (SP) विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि जन्मदिन पार्टी में तेज आवाज में साउंड बजाने की बात को लेकर एक आदमी की हत्या हुई है। पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।  

द सूत्र mp breaking birthday parth dj sound dispute in sagar गानों को लेकर विवाद Sagar डीजे विवाद में हत्या The Sootr Tikamgarh सागर में हत्या