जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रायसेन में गोलीबारी में एक की मौत, हमले में 5 लोग घायल

author-image
एडिट
New Update
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रायसेन में गोलीबारी में एक की मौत, हमले में 5 लोग घायल

रायसेन. पठारी (pathari) गांव में बुधवार सुबह जमीन विवाद में दो गुटो में खूनी संघर्ष हुआ। इस विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर में घुसकर फायरिंग (raisen firing) की। आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर में अंधाधुंध गोलियां बरसाई। जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल है। घायलों को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी लाइन अटैच

गांव के दो यादव परिवार में सड़क को लेकर तीन महीने से विवाद चल रहा था। इस पर सुबह 9 बजे के करीब आरोपी पक्ष रघुवीर यादव, रणवीर यादव ने पीड़ित पक्ष पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में राजमोहन यादव (40) की मौत हो गई। मृतक की पांच छोटी-छोटी बेटियां है। परिजन के मुताबिक दोनों परिवार के घर बगल में है। इस कारण सड़क को लेकर दोनों में कई बार विवाद हुआ। हमले के बाद परिजन ने सड़क पर चक्काजाम करके पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू को लाइन अटैच किया गया है। 

घायलों का अस्पताल में इलाज

हमले में घायल संतोष, अर्जुन, मोकम सिंह, रघुराज, समेत मलखान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी (SP) मोनिका शुक्ला ने बताया कि आज शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। इसके अलावा आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस (arms license) भी निरस्त किए जाएंगे। 

गोलीबारी Raisen SP raisen firing रायसेन में विवाद pathari attack raisen today news raisen police The Sootr रायसेन में फायरिंग attack firing in raisen raisen attack pathari firinig फायरिंग