13 साल की किशोरी से दुष्कर्म: मिलने के बहाने बुलाकर की जबरदस्ती, आरोपी परिचित

author-image
एडिट
New Update
13 साल की किशोरी से दुष्कर्म: मिलने के बहाने बुलाकर की जबरदस्ती, आरोपी परिचित

भोपाल. यहां 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को मिलने के बहाने से बुलाया फिर उसके साथ जबरदस्ती की। आरोपी किशोरी का परिचित है। पहले तो लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन इस दौरान उसे पता चला कि उसके एक परिचित को इसके बारे में पता चल गया है। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजन को इस बारे में बताया। परिजन ने सोमवार सुबह 4 बजे सूखीसेवनिया थाने में केस कराया।

क्या है पूरा मामला

सूखीसेवनिया पुलिस के अनुसार, 13 साल की नाबालिग ने रविवार,17 अक्टूबर की रात ज्यादती की शिकायत की। उसने बताया कि वह  इशांत (21) नाम के लड़के को जानती है। उसने दो दिन पहले उसे मिलने के बहाने से बुलाया। वह उससे मिलने गई, तो उसने डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। इशांत ने किसी को भी इसके बारे में बताने से मना किया था। घटना के बाद वह घर चली गई। इस दौरान उसे पता चला कि उसके एक परिचित को उसके साथ हुए दुष्कर्म के बारे में पता चल गया है। उसे लगा कि वह उसे बदनाम कर देगा। इस कारण उसने हिम्मत दिखाकर माता-पिता को सब कुछ बता दिया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बारे में पता चलते ही परिजन लड़की को लेकर पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर इशांत पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

meeting accused acquaintance The Sootr by calling rape girl forced 13 year old pretext