पढ़ाई का प्रेशर: NEET की छात्रा ने किया सुसाइड, एडमिशन के बाद से परेशान थीं

author-image
एडिट
New Update
पढ़ाई का प्रेशर: NEET की छात्रा ने किया सुसाइड, एडमिशन के बाद से परेशान थीं

इंदौर. यहां पर एक छात्रा फंदे से झूल गई। छात्रा NEET की तैयारी कर रही थी। वो अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी।बड़ी बहन नर्स का काम करती है। रात को वो अस्पताल गई थी। सुबह जब घर लौटी तो बहन की लाश मिली। अस्पताल लेने जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई को लेकर बहुत प्रेशर में थी।

पढ़ाई को लेकर परेशान थी

पूजा के पिता किसान हैं। दो साल पहले वह बहन के साथ आगे की पढ़ाई के लिए इंदौर आ गई थी। यहां NEET की तैयारी भी कर रही थी। बड़ी बहन पूजा ने उसका एडमिशन नर्सिंग कॉलेज में भी करवा दिया था। पूजा के पास मोबाइल भी नहीं था। वह दिनभर केवल किताबों में ही लगी रहती थी। जब वह पढ़ाई से उठ जाती, तो बड़ी बहन से मिलने चले जाती। पूजा ने बताया कि 3 सितंबर देर शाम वह कविता से मिलने नर्सिंग होम आई। वो गुमसुम सी थी। इस बीच वह खाना खाने के लिए जाने की बात कहकर चली गई। इसके बाद ड्यूटी खत्म कर सुबह कविता घर पहुंची, तो पूजा को फंदे पर लटका पाया।

माता-पिता को याद कर रोती थी

दोनों बहनें साथ में साईं कृपा कॉलोनी में किराए से रहती थीं। कविता का कहना है कि पूजा कई बार माता-पिता को याद कर रोया करती थी। उसके बाद मम्मी-पापा को भी इंदौर बुला लेंगे। उसे पढ़ाई को लेकर अक्सर तनाव में रहती थी।

सुसाइड admission बड़ी बहन.NEET फांसी से लटकी The Sootr फाँसी नीट SUICIDE Indore