REWA: मॉर्निंग वॉक में गई थी कलेक्टर के कुक की पत्नी, चाकू से पेट और पीठ पर वार 

author-image
Rakesh Mishra
एडिट
New Update
REWA: मॉर्निंग वॉक में गई थी कलेक्टर के कुक की पत्नी, चाकू से पेट और पीठ पर वार 

REWA. जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है| आये दिन लूट और चोरी की वारदातें हो रही हैं। चुनाव के समय पुलिस सक्रिय है बावजूद इसके शहर के बीच दिनदहाड़े महिला पर चाकू से हमला किया गया। शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला पर अज्ञात युवक ने जान टावर के सामने चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल महिला के पति कलेक्टर बंगले में कुक का काम करते है। वारदात के कुछ घंटे बाद अमहिया पुलिस ने आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। 





पहले पीठ पर फिर पेट में गोदा चाकू 





पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिये कलेक्टर बंगले में कुक का काम करने वाले गंगा प्रसाद पटेल अपनी पत्नी सुनीता पटेल के साथ शनिवार सुबह निकले। जैसे ही कालेज चौराहा स्थित जान टावर के सामने पहुंचे, उसी समय पीछे से पैदल आ रहे युवक ने अचानक महिला के पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। जैसे ही महिला पलटी तो आरोपी ने दूसरा चाकू पेट पर मार दिया। कई चाकू लगने के बाद खून से लथपथ महिला जमीन पर गिर पड़ी और आरोपी नरेन्द्र नगर मोहल्ले की तरफ भाग खड़ा हुआ। माना जा रहा है कि चैन लूटने के इरादे से आरोपी ने महिला पर हमला किया। घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन महिला को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया 





सुबह वारदात, दोपहर में गिरफ्तार 





आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई। दोपहर तक मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी को अमहिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अनिल सोनकर आरोपी से पूछताछ करने अमहिया थाने पहुंचे। आरोपी ने महिला पर जानलेवा हमला क्यों किया, इसको लेकर पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि आरोपी उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके द्वारा महिला पर चाकू से हमला किया गया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



Amahiya police station Cook of collector crime news Rewa News रीवा न्यूज़ Morning walk Mp latest news in hindi अमहिया पुलिस द सूत्र न्यूज़ College square