नीमच: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिला का गैंगरेप, अब आरोपी गिरफ्तार

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
नीमच: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिला का गैंगरेप, अब आरोपी गिरफ्तार

Neemuch. सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लड़कियों और महिलाओं का शोषण करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नीमच जिले के सिंगोली में दो युवकों की एक साल पहले इंस्टाग्राम पर एक महिला से दोस्ती हुई। इसके बाद वह एक-दूसरे से मिले। उन्होंने आपस में सेल्फी ली, इसके बाद महिला को दोनों युवकों ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दोनों युवकों ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इससे वह प्रेग्नेंट हो गई। महिला के प्रेग्नेंट होने के बाद दोनों युवकों ने उसे डराया-धमकाया और दो तीन महीने पहले उसका अबोर्शन करवा दिया। दोनों युवक इसके बाद भी उसे लगातार परेशान कर रहे थे।





महिला ने पति को बताया



गर्भपात के बाद भी दोनों युवकों ने महिला का पीछा नहीं छोड़ा। महिला को डराना, धमकाना और शारीरिक शोषण जारी रखा। आखिरकार तंग आकर विवाहिता ने अपने परिजनों को जानकारी दी और हिम्मत जुटाकर सिंगोली पुलिस से शिकायत की। सिंगोली थाने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। सिंगोली पुलिस टीम ने जांच कर फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ बलात्कार करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।





आरोपियों का निकाला जुलुस



सिंगोली थाना प्रभारी आरसी डांगी ने बताया कि शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच के बाद दोनों आरोपी शाहरुख मेव और उसके साथी अमन मंसूरी को गिरफ्तार किया गया। शाहरुख मेव और अमन मंसूरी को थाने से पैदल बस स्टैंड होते हुए जुलूस के रूप में मेडिकल हेतु अस्पताल ले जाया गया और समाज को एक संदेश दिया गया कि बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





करोड़ों की जमीन पर था कब्जा



गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने और सख्ती की। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए शाहरुख के ग्राम फुसरिया में स्थित 19 हेक्टेयर 977 आरी लगभग 95 बीघा कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये की सरकारी भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटाया।


महिला से गैंगरेप नीमच rape accused arrested neemuch woman gangrape neemuch सोशल मीडिया MP Crime News मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी Social Media मध्यप्रदेश न्यूज Neemuch News Madhya Pradesh मध्यप्रदेश क्राइम न्यूज Mp news in hindi रेप आरोपी गिरफ्तार नीमच