नगर निगम के डस्टबिन में मिले दो नवजात के शव, एक लड़का, एक लड़की

author-image
Lalit Upmanyu
एडिट
New Update
नगर निगम के डस्टबिन में मिले दो नवजात के शव, एक लड़का, एक लड़की

Indore.चंदन नगर थाना क्षेत्र के धार रोड (संस्कार कॉलेज के सामने) पर डस्टबिन में दो नवजात बच्चों के शव मिले। देखने पर दोनों जुड़वां लग रहे हैं। इनमें एक लड़का और एक लड़की है।



जानकारी के मुताबिक शवों को सबसे पहले नगर निगम की टीम ने देखा जो डस्टबिन खाली करने जाती है। वहां जब डस्टबिन से पॉलीथीन उठाई तो वह कुछ भारी लगी। खोलकर देखा तो कर्मचारियों के होश उड़ गए। उसमें दो बच्चों के शव थे। उसके बाद उन्होंने अपने मुख्यालय को सूचना दी। जहां से चंदन नगर  पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने दोनों शवों को हॉस्पिटल भेजा । टीआई के मुताबिक टिंबर मार्केट के सीसीटीवी कैमरे देख रहे हैं, संभवतः एक से अधिक लोग इस घटना में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने प्लानिंग से घटना को अंजाम दिया।





लगातार मिलते हैं ऐसे केस





कचरे में, नाले  किनारे या सड़क किनारे नन्हीं जानों को फैंकने के केस लगातार मिलते रहते हैं । हॉस्पिटल्स में हर साल ऐसे 40-50 मामले आ ही जाते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगता है। एक बार रावजी बाजार थाना क्षेत्र में नाले के पास एक शव मिलने के बाद पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद एक महिला, युवक और युवती की मां को पकड़ा था, लेकिन बाद में जुर्म साबित नहीं हो पाया और तीनों मुक्त हो गए थे। 



Indore Dhar पुलिस death नगर Road शव Children बच्चे nagar लड़की nigam body dustbin लड़का चंदन फैंका