मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट के नेता को फेसबुक लाइव कर मारी गोली, मौत

Marut raj | Feb 08, 2024, 22:16 IST
मुंबई में सनसनीखेज मर्डर
मुंबई में पुलिस स्टेशन के करीब दिया गया वारदात को अंजाम, पूर्व विधायक का बेटा था मृतक। आरोपी ने खुद को भी मौके पर ही चार गोलियां मारीं। मृतक और आरोपी दोनों ही नगर निगम की नेतागिरी करते थे। घटना से मुंबई में फैली सनसनी।


मुंबई. मुंबई के दहिसर में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। फेसबुक पर लाइव कर उद्धव ठाकरे गुट के नेता की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली और उसकी भी मौत हो गई।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दहिसर में ठाकरे ग्रुप के पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर पर तीन गोलियां चलाई गईं। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस गोलीबारी में अभिषेक घोसालकर की मौत हो गई है। घोसालकर को गोली मारने वाले आरोपी मौरिस भाई ने खुद को भी गोली मार ली। उसने खुद को चार बार गोली मारी और उसकी भी मौत हो गई है।



ऐसे दिया वारदात को अंजाम


https://thesootr.com/politics/no-entry-in-bjp-if-crime-record-is-there-order-came-from-delhi-to-bhopal-3650613



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौरिस ने सबसे पहले अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर फेसबुक लाइव किया। उसने कहा कि हम समाज के लिए एक साथ आये हैं। फिर अभिषेक घोसालकर अपनी भूमिका प्रस्तुत करते हैं। फिर घोसालकर अपना भाषण खत्म करने के बाद अपनी जगह से उठते हैं और उन पर करीब से गोली चला दी जाती है।


पूर्व विधायक के बेटे थे विनोद



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/names-of-these-big-officers-and-leaders-in-the-pink-diary-of-mp-honey-trap-inquiry-soon-3652544



अभिषेक घोसालकर पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे थे। उन्होंने सामाजिक कार्य से शुरुआत करने के बाद नगर निगम का चुनाव लड़ा। अभिषेक घोसालकर दो बार मुंबई नगर निगम में नगरसेवक चुने गए। वर्तमान में घोसालकर की पत्नी नगरसेविका हैं।



https://thesootr.com/state/chhattisgarh/2-students-of-kalinga-university-died-due-to-drowning-in-pond-in-raipur-3656242



आरोपी कई संगीन अपराधों में शामिल था


बताया जाता है कि गैंगस्टर मौरिस बोरीवली पश्चिम के आईसी कॉलोनी में रहता था। वह सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नरोना उर्फ ​​मौरिस भाई के नाम से मशहूर है। उसके खिलाफ बलात्कार, जबरन वसूली और धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं। उस पर एक महिला से 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और उसके साथ रेप करने का आरोप है।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/aditya-singh-collector-and-abhinav-chaukse-sp-of-harda-3652782





Tags:
  • Uddhav Thackeray
  • उद्धव ठाकरे
  • Mumbai
  • मुंबई
  • Facebook Live
  • फेसबुक लाइव