लिव इन पार्टनर शादी के लिए कहती थी तो लड़के ने 35 टुकड़े कर दिए, रात को अलग-अलग जगह फेंकने जाता था, 6 महीने बाद खुलासा

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
लिव इन पार्टनर शादी के लिए कहती थी तो लड़के ने 35 टुकड़े कर दिए, रात को अलग-अलग जगह फेंकने जाता था, 6 महीने बाद खुलासा

NEW DELHI. यहां से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक लड़के ने लिव इन रिलेशन में साथ में रह रही गर्लफ्रेंड को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। आरोपी ने इसी साल मई में वारदात को अंजाम दिया था। 12 नवंबर को करीब 5 महीने बाद आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



आरोपी आफताब 28 साल का है और मुंबई का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा (26) की हत्या कर उसकी शव के 35 टुकड़े किए थे और दिल्ली के अलग-अलग इलाके में फेंक दिए। 8 नवंबर को लड़की श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर (59) ने अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी।



दोनों प्यार करते थे और साथ रहना चाहते थे



आफताब और श्रद्धा मुंबई में एक मल्टीनेशन कंपनी के कॉल सेंटर में काम करते थे। दोनों पहली बार वहीं मिले थे। पहले दोस्ती हुई। फिर ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। दोनों एक दूसरे बेहद चाहते थे और साथ-साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया था, लेकिन दोनों के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। लिहाजा, दोनों ने मुंबई छोड़कर दिल्ली के महरौली (छतरपुर) में रहना शुरू कर दिया। श्रद्धा, आफताब से शादी की जिद करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होने लगे और अचानक एक दिन लड़की कहीं गायब हो गई।



publive-image



18 मई को किया था मर्डर



पकड़े जाने के बाद आरोपी आफताब पूनावाला ने जो कहानी पुलिस को सामने बयां कि वो बेहद चौंकाने वाली है। आफताब, श्रद्धा वाकर का कत्ल कर चुका था। उसने ना केवल उसका मर्डर किया, बल्कि उसकी लाश को भी कुछ तरीके से ठिकाने लगाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। आफताब ने लाश के 35 टुकड़े कर दिए और अलग-अलग जगह फेंक दिया। वो इस वारदात को अंजाम देकर आराम से रह रहा था। उसे अंदाजा नहीं था कि कानून का शिकंजा उस पर कसने वाला है। 18 मई को झगड़े के दौरान उसने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के कई टुकड़े कर दिए।



महाराष्ट्र में रहता है लड़की का परिवार



दरअसल, वाकर परिवार महाराष्ट्र के पालघर में रहता है। श्रद्धा वाकर मुंबई के मलाड इलाके में मौजूद एक मल्टीनेशन कम्पनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। यहीं पर श्रद्धा की मुलाकात आफताब अमीन पूनावाला से हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और लिव-इन में रहने लगे। जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने विरोध किया। 



रात में टुकड़ों को फेंकने निकलता था



आफताब ने यह भी कबूल किया है कि वह रोज रात 2 बजे फ्लैट से निकलता था और 18 दिन तक शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर जाकर फेंकता रहा। वह शव को रखने के लिए एक 300 लीटर का फ्रिज खरीद कर लाया था। घर में शव की बदबू ना फैले, इसलिए अगरबत्ती जलाता था। आफताब को जानकारी थी कि कैसे टुकड़े किए जाते हैं।



आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने कहा कि हमने शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं, लेकिन अभी कह नहीं सकते की वो इंसान की बॉडी का पार्ट है या नहीं। जिस हथियार से बॉडी को काटा गया है, वो अभी बरामद नहीं हुआ है। 



publive-image



पिता ने दिल्ली में की थी शिकायत



श्रद्धा के विकास मदान वाकर दिल्ली के महरौली थाने पहुंचे और वहां अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। उनका आरोप था कि आफताब अमीन पूनावाला नामक एक लड़के ने उनकी लड़की को अगवा किया है। वो शादी का झांसा देकर उनकी बेटी श्रद्धा को अगवा कर मुंबई से दिल्ली लाया था। वो दोनों मुंबई में एक मल्टीनेशन कंपनी के कॉल सेंटर में साथ काम करते थे।



publive-image



पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी लड़के का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया। पुलिस को आरोपी लड़की की लोकेशन पता चल गई। पुलिस ने घटना के करीब 6 महीने बाद इस मामले का खुलासा कर दिया और आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।


crime news क्राइम न्यूज Murder In Delhi Accused Angers for Marriage Pressure दिल्ली में मर्डर शादी के दबाव से था नाराज Accused cut her girlfriend many parts आरोपी ने गर्लफ्रेंड को कई हिस्सों में काटा