महिला की हत्या: शादी के 15 दिन बाद पति को छोड़ देवर के साथ लिव इन में रहने लगी, मौत

author-image
एडिट
New Update
महिला की हत्या: शादी के 15 दिन बाद पति को छोड़ देवर के साथ लिव इन में रहने लगी, मौत

सागर. यहां के खुरई इलाके के हरचंद गांव में शुक्रवार, 15 अक्टूबर को लहुलूहान अवस्था में एक महिला का शव मिला। उसके सर, गले और पेट पर कई चोट के निशान थे। महिला की शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। शादी के 15 दिन बाद ही महिला ने पति को छोड़ दिया और देवर के साथ लिव इन में रहने लगी। इस घटना के बाद से देवर फरार है। जानकारी मिलने पर पुलिस अफसर, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार ओडिशा के संबलपुर की रहने वाली प्रियंका उर्फ सपना (22) की शादी सागर के खुरई हरचंद के रहने वाले राजबिहारी भार्गव (35) से डेढ़ महीने पहले मंदिर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद महिला ने पति के साथ रहने से मना कर दिया। इसके बाद महिला 15 दिनों से घर पर देवर के साथ लिव इन में रह रही थी।

गुरुवार, 15 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद रात करीब 9 बजे मनोज और प्रियंका अपने कमरे में चले गए। इसके बाद शुक्रवार सुबह ससुर विश्वनाथ भार्गव जागे, तो मनोज के कमरे का दरवाजा खुला था। पिता ने अंदर जाकर देखा, तो प्रियंका लहुलूहान अवस्था में मिली। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही एसडीओपी, खुरई थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में शव के गले, सिर और पेट पर चोटों के निशान मिले हैं। महिला का देवर मनोज घर से फरार है। शक के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

प्रियंका और मनोज शादी की तैयारी में थे

शुरूआती जांच में पता चला कि प्रियंका की शादी मनोज के बड़े भाई राजबिहारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद प्रियंका अपने घर चली गई। इसके बाद उसने देवर मनोज के साथ रहने की इच्छा जताई। करीब 15 दिनों से प्रियंका और मनोज घर में साथ रह रहे थे। दोनों के शादी से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किए। बताया जा रहा है कि प्रियंका और मनोज कोर्ट मैरिज की तैयारी में थे।

live in with brother-in-law her after 15 days she left mahila ki hatya The Sootr husband