/sootr/media/post_banners/bc72f5eade75eb0c8d214d3fb463b4300bbbaa277847d908623332d57ff2298e.png)
बिहार के गोपालगंज में महिला और उसकी 7 महीने की बच्ची का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। महिला अपनी बच्ची को लेकर प्रेमी के साथ भागी थी। पांच दिन बाद दोनों के शव मिले। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना यादोपुर के चतुर बगहा गांव की है। मां-बेटी के शव को जीआरपी ने बरामद कर गोपालगंज पुलिस को सौंप दिया है।
महिला की निर्मम हत्या
थाने में रिपोर्ट में पति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को संजय कुमार और मिट्ठू कुमार बाइक से अपहरण कर ले गए। लेकिन रविवार को उन्हें सूचना दी गयी कि उनकी पत्नी और बेटी का निर्मम हत्या कर शव को बगहा रेलवे स्टेशन के पास फेंक दिया गया था। मृतका के शरीर पर कई जगह चाकू के निशान थे। मृतिका के प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से बुरी तरह से हमला करने के निशान पाए गए। उसकी 7 माह के बच्चे की भी पानी में पैर से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। 24 जून को महिला के पति ने FIR दर्ज कराई थी कि दो लोग उसकी पत्नी का अपहरण करके फरार हो गए।
प्रेमी के साथ भागी थी महिला
मृतका के पिता विनोद कुमार साह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 3 साल पहले संदीप कुमार के साथ की थी। शादी के बाद उनकी बेटी अपने प्रेमी संजय कुमार के साथ 8 जून को बगहा भाग गई थी। जिसकी तलाश कर उसे अपने आशिक के पास से समझा बुझाकर ससुराल लाया गया था। इसके 15 दिन बाद पति को चकमा देकर वह फिर से प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसकी हत्या कर दी गयी। उसकी 7 महीने की बेटी का पायल नाम था। उसकी भी निर्मम हत्या कर दी गई।