भोपाल: धर्म छिपाकर महिला से पहले बनाए संबंध, फिर शादी का दबाव बनाया, FIR दर्ज

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
भोपाल: धर्म छिपाकर महिला से पहले बनाए संबंध, फिर शादी का दबाव बनाया, FIR दर्ज

Bhopal. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद का एक कथित मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने महिला चिकित्सक को अपना धर्म छुपाकर प्रेम के जाल में फंसाया और धर्म परिवर्तन कर विवाह का दबाव डाला। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। 



यह है पूरा मामला



मामला राजधानी के अशोका गार्डन इलाके का है। यहां एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट की निहाल खान नामक युवक से दोस्ती हुई। महिला के अनुसार, निहाल का उसके घर आना-जाना भी शुरू हो गया। महिला ने साल 2018 में प्रेम विवाह किया था, मगर पति से ज्यादा समय रिश्ते नहीं रहे। महिला का आरोप है कि इसी बात का निहाल ने लाभ उठाया, हमदर्दी दिखाई और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।



महिला का आरोप है कि एक दिन निहाल ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाये। कभी इस बात को नहीं बताया कि वह दूसरे धर्म का है. इतना ही नहीं अस्पताल खोलने के नाम पर भी उससे धोखा किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया, मारपीट भी की। अशोका गार्डन के प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।


भोपाल न्यूज Madhya Pradesh भोपाल में रेप religion conversion in mp भोपाल में धर्म परिवर्तन Bhopal News Bhopal crime news rape in Bhopal Mp news in hindi लव जिहाद भोपाल Bhopal Latest News love jihad in bhopal