भारत की जीत की उम्मीद में एक साथ निकले पक्ष— विपक्ष और अफसर,

author-image
एडिट
New Update
भारत की जीत की उम्मीद में एक साथ निकले पक्ष— विपक्ष और अफसर,

ओलंपिक में भारत की उम्मीद ने ऐसा कमाल किया कि आसाम के गुवाहाटी में सरकार— विपक्ष और अफसर एक साथ नजर आए। हम बात कर रहे हैं बॉक्सर लवलीना की, जिनके टोक्यो जाने से पहले मुख्यमंत्री हमेत बिस्वा, नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा अध्यक्ष ने गो फॉर ग्लोरी साइकिल रैली निकाली। इस दौरान लवलीना को सम्मानित भी किया गया। रोचक बात यह रही है लवलीना के समर्थन में विपक्ष और अधिकारी भी थे

गो फॉर ग्लोरी लवलीना

गो फॉर ग्लोरी में लवलीना में भाग लिया। एक साइकिल रैली जो लास्ट गेट से शुरू हुई और शहर के नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुई। कई मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने इसमें भाग लिया।इस कार्यक्रम का आयोजन असम की बेटी लवलीना को समर्थन देने के लिए है। लवलीना टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधि कर रही है। इस रैली से वो उसका हौसला बढ़ाना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने मुक्केबाज टिकेन बोर्गोहेन के पिता को भी सम्मानित किया।

टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई

लवलीना असम का गौरव हैं और उन्हें विश्वास है कि वह अपने अच्छे प्रदर्शन से राज्य और देश को गौरवान्वित करेंगी। 23 वर्षीय लवलीना, जिन्होंने पिछले साल मार्च में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था, वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) में प्रतिस्पर्धा करेंगी।टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त तक निर्धारित हैं, जिसमें 24 जुलाई से बॉक्सिंग स्पर्धाएं शुरू होंगी।

lovlina hemant vishwa assam politics Tokyo Olympic