हरियाणा ने राम रहीम को दी जेड प्लस सुरक्षा, खालिस्तानियों से खतरा बताया

author-image
एडिट
New Update
हरियाणा ने राम रहीम को दी जेड प्लस सुरक्षा, खालिस्तानियों से खतरा बताया

चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा दी है। बताया जा रहा है कि राम रहीम को खालिस्तानी समर्थकों से जान का खतरा है। राम रहीम साध्वी यौन शोषण और हत्या मामले में हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है। फिलहाल फरलो पर बाहर है।



हरियाणा सरकार घेरे में: राम रहीम को बाहर भेजे जाने के खिलाफ पंजाब के समाना के निर्दलीय परमजीत सिंह सोहाली ने याचिका दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। परमजीत ने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को राजनीतिक लाभ लेने के लिए बाहर भेजा गया। पंजाब की कई सीटों पर राम रहीम का गहरा प्रभाव है और ऐसे समय में उसे बाहर भेजना पंजाब में अशांति फैला सकता है।



सुनवाई में हरियाणा के वकील जनरल बलदेव राज महाजन ने हाईकोर्ट को बताया कि फरलो के लिए राम रहीम ने आवेदन दिया था, जिस पर रोहतक पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस रिपोर्ट को मानते हुए हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ 21 दिन की अस्थाई रिहाई दी। यदि राम रहीम शर्तों का उल्लंघन करता है तो उसकी फरलो रद्द हो सकती है।



सीआईडी की डेरे पर नजर: जेल से आने के बाद राम रहीम को गुड़गांव के साउथ सिटी नाम के चर्चा घर डेरे में रखा गया है। सीआईडी के कई अधिकारियों की तैनाती है, जो पल-पल की खबर पुलिस मुख्यालय भेज रहे है। हर आने-जाने वाली गाड़ियों पर भी नजर रखी जा रही है।


Ram Rahim राम रहीम डेरा सच्चा सौदा Z Plus Security जेड प्लस सुरक्षा Punjab rape पंजाब Dera Sachcha Sauda Haryana Govt Punjab Election हरियाणा सरकार पंजाब चुनाव