2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, जापान को पछाड़ देगा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, जापान को पछाड़ देगा

New Delhi. एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस ने पीएमआई के नए आंकड़ों ने राहत की खबर दी है। इसके मुताबिक 2030 तक 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ भारत, जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के डेटा के मुताबिक, भारत की साल 2021 और 2022 से जारी तेज आर्थिक वृद्धि के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था कैलेंडर वर्ष 2023 में भी निरंतर मजबूती दिखा रही है।

जीडीपी 6.2-6.3% बढ़ने की उम्मीद

मार्च 2024 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.2-6.3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, जो इस वित्तीय वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी। अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत थी। पिछले 10 साल में भारत में फॉरेंन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (एफडीआई) में आई तेजी, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अनुकूल लॉन्ग टर्म ग्रोथ को दर्शाती है।

पिछले साल ब्रिटेन को पछाड़ा था भारत ने

एसएंडपी का अनुमान है कि साल 2030 तक भारत की जीडीपी जर्मनी से भी आगे निकल सकती है। आपको बता दें कि पिछले साल ही भारत, ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था।

वर्तमान में कौन से टॉप 5 जीडीपी वाले देश?

1- अमेरिका : 25.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी और वर्ल्ड जीडीपी का एक चौथाई हिस्सा वाला देश है।

2- चीन : दूसरे स्थान पर है, जो जिसकी जीडीपी 18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। चीन वर्ल्ड जीडीपी का लगभग 17.9 प्रतिशत है।

3- जापान : 4.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ यह देश तीसरे स्थान पर है,

4- जर्मनी : 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ जर्मनी चौथा देश है।

5 भारत : पिछले साल ही ब्रिटेन को पछाड़ा दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बना था।

2030 तक 1.1 बिलियन लोग चलाएंगे इंटरनेट

एसएंडपी के आंकड़ो के मुताबिक, साल 2030 तक 1.1 बिलियन भारतीयों के पास इंटरनेट होगा जो साल 2020 के 500 मिलियन यूजर्स का दोगुना होगा।

आर्थिक तरक्की जापान को पछाड़ेगा भारत तरक्की की रात पर भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था एसएंडपी के पीएमआई आंकड़े economic progress India overtake Japan India night of progress third largest economy by 2030 S&P PMI data
Advertisment