भारतीय हॉकी टीम ने एशियाड में जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को 5-1 से हराया; भारत ने 13वें दिन 9 मेडल जीते

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
भारतीय हॉकी टीम ने एशियाड में जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को 5-1 से हराया; भारत ने 13वें दिन 9 मेडल जीते

स्पोर्ट्स डेस्क. हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय टीम ने जापान को गोल्ड मेडल मुकाबले में 5-1 से हराया। भारत ने 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था। जापान से तनाका ने 51वें मिनट में टीम के लिए इकलौता गोल किया। इसी के साथ भारत ने आज 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 9 मेडल जीत लिए हैं। इय हिसाब से भारत की कुल मेडल संख्या 95 हो गई है।

Hockey team india.jpg

हरमनप्रीत ने दागे दो गोल

लीग मुकाबले में पाकिस्तान का 10-2 से हराने के बाद भारतीय हॉकी टीम का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर था। यह पाक पर अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। इसी क्रम में आज जापान के खिलाफ टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 59वें मिनट, अमित रोहिदास ने 36वें मिनट और अभिषेक ने 48वें मिनट में गोल दागे। यह वहीं जापान टीम थी जिसने पिछले हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को ड्रॉ पर रोक कर समीकरण बिगाड‍़ दिए थे। हालांकि आज जापान की पुरानी टैक्निक कारगार साबित नहीं हुई और भारत ने पांच गोल ठोक दिए।

 मेडल टैली

रैंकदेश गोल्डसिल्वर ब्रॉन्जकुल मेडल
1चीन 18210357342
2जापान445560159
3दक्षिण कोरिया344781162
4भारत22343995
5उज्बेकिस्तान19172561
6चीन ताइपे16152455
7उत्तर कोरिया1016935


रेसलिंग में दो ब्रॉन्ज और ब्रिज गेम में सिल्वर जीता

रेसलिंग में भारत को विमेंस 62 KG वेट कैटेगरी के बाद अब 76 KG फ्रीस्टाइल में भी ब्रॉन्ज मिला। भारत की किरण ने मंगोलिया की गैनबैट अरिउंजरगल को हराकर कांस्य पदक जीता है। दूसरी ओर भारत के अमन ने मेंस फ्रीस्टाइल 57KG इवेंट में ब्रॉन्ज जीता। वहीं, ब्रिज गेम के टीम फाइनल में भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

आर्चरी रिकर्व मेंस टीम ने जीता सिल्वर

आज भारतीय मेंस टीम को आर्चरी के रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में साउथ कोरिया के खिलाफ हार के बाद सिल्वर से संतोष करना पड़ा। वहीं, 21 साल की रेसलर सोनम मलिक ने 62 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीन की जिया लॉन्ग को हराया। खेलों में

आर्चरी रिकर्व विमेंस टीम के बाद बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

भारत के 100 मेडल पक्के

होंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में भारत 100 मेडल का आंकड़ा छूने को तैयार है। आज 9 मेडल जीतने के बाद भारत की पदक संख्या 95 हो गई है। इसके साथ ही आज भारत ने 4 खेलों में अपने 7 मेडल पक्के कर लिए हैं। इस हिसाब से भारत 100 मेडल जीतने के करीब है।

Sports News स्पोर्ट्स न्यूज़ Asian Games Indian men's hockey team won gold defeated Japan in the hockey final India won 95 medals एशियन गेम्स भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड हॉकी फाइनल में जापान को हराया भारत ने 95 मेडल जीते
Advertisment