आज से घरेलू गैस सिलेंडर और Fastag से लेकर मनी ट्रांसफर के नियमों में होंगे बदलाव, जानिए हर किसी पर पड़ने वाला है इसका असर

BP Shrivastava | Feb 01, 2024, 09:06 IST
Share
आज से घरेलू गैस सिलेंडर और Fastag से लेकर मनी ट्रांसफर के नियमों में होंगे बदलाव, जानिए हर किसी पर पड़ने वाला है इसका असर
आज से घरेलू गैस सिलेंडर और Fastag से लेकर मनी ट्रांसफर के नियमों में होंगे बदलाव, जानिए हर किसी पर पड़ने वाला है इसका असर

पहली फरवरी से कई बड़े बदलाव भी होने जा रहे हैं। जो सीधे आमजन को प्रभावित करेंगे। इनमें घरेलू एलपीजी के दाम (LPG Price) से लेकर फास्टैग और IMPS के जरिए पैसे ट्रांसफर के नियम भी शामिल हैं।

NEW DELHI. देश का अंतरिम बजट (Budget) कल यानी 1 फरवरी 2024 को पेश होगा। इसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रस्तुत करेंगी। इस दौरान संसद में कई बड़े ऐलान होने की संभावना है। साथ ही पहली फरवरी से कई बड़े बदलाव भी होने जा रहे हैं। जो सीधे आमजन को प्रभावित करेंगे। इनमें घरेलू एलपीजी के दाम (LPG Price) से लेकर फास्टैग (Fastag) और IMPS (Immediate Payment Service) के जरिए पैसे ट्रांसफर के नियम भी शामिल हैं। यहां ऐसे ही कुछ बड़े बदलावों को बता रहे हैं...

LPG के दाम बदलेंगे

LPG.jpg
LPG.jpg

1 फरवरी यानी बजट वाले दिन जहां पूरे देश की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के Budget भाषण पर होंगी, तो इसकी शुरुआत से पहले एलपीजी की कीमतों (LPG Price Change) में होने वाले बदलाव पर भी नजरें रहेंगी। हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। सिलेंडर की कीमतों में बदलाव आम आदमी के बजट में उतार-चढ़ाव करता है। देखने वाली बात होगी कि बजट के दिन एलपीजी पर राहत मिलती है, या फिर बड़ा झटका लगता है।

IMPS मनी ट्रांसफर करना सरल होगा

pay.jpg
pay.jpg

आज के समय में एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे भेजने के लिए कस्टमर्स को बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि घर बैठे मोबाइल पर एक क्लिक से ही ये काम झट से हो जाता है। इसके लिए IMPS मनी ट्रांसफर बेहतर विकल्प होता है। कल से जो दूसरा बड़ा बदलाव होने जा रहा है, वो इसी से जुड़ा हुआ है। 1 फरवरी 2024 से होने वाले बदलाव के तहत यूजर्स केवल रिसीवर के मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट का नाम जोड़कर IMPS के जरिए पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक, अब इसमें लाभार्थी (Beneficiaries) और IFSC कोड की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

NPS विड्रॉल ने नए नियम

Pansion.jpg
Pansion.jpg

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने जनवरी में एक मास्टर सर्कुलर जारी किया, जिसमें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत निवेश किए गए धन की आंशिक निकासी के लिए दिशानिर्देशों दिया गया था। पेंशन निकाय ने स्पष्ट किया है कि ग्राहक केवल पहले घर की खरीद या निर्माण के लिए आंशिक निकासी कर सकते हैं। यह नियम 1 फरवरी से लागू किया जाएगा।

फास्टैग eKYC कराया या नहीं देंख लें वरना...

Fastag.jpg
Fastag.jpg

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कहा है कि बिना केवाईसी वाले सभी फास्‍टैग को 31 जनवरी के बाद निष्क्रिय कर दिया जाएगा। 1 फरवरी को यूजर्स को यह तय करना होगा कि उनके फास्‍टैग के लिए केवाईसी पूरा हो चुका है। करीब 7 करोड़ FASTags जारी किए गए हैं, लेकिन केवल 4 करोड़ ही एक्टिव हैं। इसके अलावा 1.2 करोड़ डुप्लीकेट फास्टैग हैं।

धन लक्ष्मी FD Scheme में बदलाव

FD.jpg
FD.jpg

पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) की स्‍पेशल एफडी (FD) जिसे 'धन लक्ष्मी 444 दिन' कहा जाता है, की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2024 है। बैंक ने अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2023 से बढ़ाकर 31 जनवरी, 2024 कर दी थी। ऐसे में एफडी में पैसा लगाने वाले इसमें निवेश कर सकते हैं। इस एफडी की अवधि 444 दिन है और ब्‍याज दर 7.4% है और सुपर सीनियर के लिए 8.05 फीसदी है। इसके अलावा भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) वर्तमान में अपने कस्‍टमर के लिए होम लोन पर रियायतें दे रहा है। यह 65 बीपीएस तक कम की ब्‍याज पर होम लोन ऑफर कर रहा है। होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस और रियायतों की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) किस्त होगी जारी

Gold.jpg
Gold.jpg

भारतीय रिजर्व बैंक फरवरी में वित्त वर्ष 2023-24 सीरीज में सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड की अंतिम किस्‍त जारी करेगा। SGB 2023-24 सीरीज 4, 12 फरवरी को खुलेगी और 16 फरवरी 2024 को बंद होगी। वहीं इससे पहले वाली किस्‍त 18 दिसंबर को खुली थी और 22 दिसंबर को बंद हुई। इस किस्‍त के लिए केंद्रीय बैंक ने सोने का निर्गम मूल्य 6,199 रुपए प्रति ग्राम तय किया था।

Tags:
  • business news
  • बिजनेस न्यूज
  • Many big changes from February 1
  • gas cylinder prices will change
  • interim budget will come
  • Nirmala Sitharaman will present the budget
  • 1 फरवरी से कई बड़े बदलाव
  • गैस सिलेंडर के दाम बदलेंगे
  • अंतरिम बजट आएगा
  • निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती