आज शिवजी की कृपा से होगा व्यक्ति का भाग्योदय, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

The Sootr CG | Oct 02, 2023, 24:00 IST
Share
आज शिवजी की कृपा से होगा व्यक्ति का भाग्योदय, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज शिवजी की कृपा से होगा व्यक्ति का भाग्योदय, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

शिवजी की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जानिए 2 अक्टूबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 2 अक्टूबर 2023 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जानिए 2 अक्टूबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। जानिए कौन सी हैं वो राशियां-

मेष: आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। कारोबार पर ध्यान दें। माता-पिता का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं।

वृष: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कमी रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। आत्म संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से किसी भवन या सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

मिथुन: मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी।

कर्क: संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। भाइयों एवं बहनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।

सिंह: नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मन परेशान रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें।

कन्या: अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा।

तुला: मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें।

वृश्चिक: संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार में आपसी विवाद की परिस्थितियां बन सकती हैं। सतर्क रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

धनु: बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

मकर: आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ: मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मीन: संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार की समस्या परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। तनाव से बचें।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • Monday Horoscope
  • सोमवार का राशिफल
  • 2 October Horoscope
  • 2 अक्टूबर का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती