सबसे कम प्लास्टिक वेस्ट पैदा करता है इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के बाद अमेरिका का नंबर

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
सबसे कम प्लास्टिक वेस्ट पैदा करता है इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के बाद अमेरिका का नंबर

नई दिल्ली. भारत सबसे कम इस्तेमाल करने वाला देश है। दुनिया की दस बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सिंगल यूज प्लास्टिक (single use plastics) में भारत का पहला स्थान है जबकि ऑस्ट्रेलिया इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं। भारत सरकार ने 2019 से 2021 के बीच ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, जापान, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, चीन और भारत के लोगों द्वारा पैदा किए गए प्लास्टिक वेस्ट का डेटा जारी किया है।



भारत सरकार द्वारा जारी किए गए इस डेटा के अनुसार, भारत के लोगों ने प्रति व्यक्ति सबसे कम चार किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट पैदा किया। सबसे अधिक प्लास्टिक वेस्ट ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने पैदा किया। वहां के हर व्यक्ति ने 59 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट पैदा किया। इसके बाद अमेरिका का स्थान है। हर अमेरिकी नागरिक ने 53 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट पैदा किया।



दक्षिण कोरिया के लोगों ने 44 किलोग्राम, ब्रिटेन के लोगों ने 44 किलोग्राम, जापान के लोगों ने 37 किलोग्राम, फ्रांस के लोगों ने 36 किलोग्राम, स्पेन के लोगों ने 34 किलोग्राम, जर्मनी के लोगों ने 22 किलोग्राम और चीन के लोगों ने 18 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट पैदा किया।


world economies अमेरिका economies plastics इंडिया single use plastics consumes ऑस्ट्रेलिया India सिंगल यूज प्लास्टिक प्लास्टिक यूज प्लास्टिक वेस्ट