मोहन भागवत थाईलैंड में बोले- शांति के पथ से लड़खड़ा रही है दुनिया को अब भारत से ही रास्ता दिखाने की उम्मीद

The Sootr | Nov 24, 2023, 24:00 IST
Share
मोहन भागवत थाईलैंड में बोले- शांति के पथ से लड़खड़ा रही है दुनिया को अब भारत से ही रास्ता दिखाने की उम्मीद
मोहन भागवत थाईलैंड में बोले- शांति के पथ से लड़खड़ा रही है दुनिया को अब भारत से ही रास्ता दिखाने की उम्मीद

थाईलैंड में 'विश्व हिंदू कांग्रेस 2023' आयोजन के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज की दुनिया सही राह पर नहीं है और लड़खड़ा रही है।

BANGKOK. थाईलैंड में 'विश्व हिंदू कांग्रेस 2023' आयोजन शुक्रवार (24 नवंबर) को किया गया। इसें संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज की दुनिया सही राह पर नहीं है और लड़खड़ा रही है। भागवत ने आगे कहा, दुनिया ने 2000 वर्षों से खुशी और शांति लाने के लिए बहुत सारे प्रयोग किए हैं। सभी ने भौतिकवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद का उपयोग किया और विभिन्न धर्मों को भी आजमाया है। हालांकि उन्हें भौतिक समृद्धि तो मिली है, लेकिन फिर भी कोई संतुष्टि नहीं है। उन्होंने कहा, दुनिया अब सोच रही है कि भारत ही रास्ता देगा, क्योंकि भारत में वह परंपरा है। इसके बाद सम्मेलन तालियों से गूंज उठा।

भारत की ओर देख रही दुनिया

सम्मेलन में मोहन भागवत ने कहा, अब खासकर कोविड काल के बाद से दुनिया ने पुनर्विचार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, ऐसा लगता है कि दुनिया अब सोच रही है कि भारत ही रास्ता दिखाएगा और देगा भी, क्योंकि भारत में वह परंपरा है। भारत ने पहले भी ऐसा किया है और हमारे समाज और हमारे राष्ट्र का जन्म उसी उद्देश्य के लिए है।

विश्व मुस्लिम परिषद के महासचिव ने भारत में कही थी बड़ी बात

आरएसएस प्रमुख भागवत ने आगे कहा, कुछ महीने पहले विश्व मुस्लिम परिषद के महासचिव भारत आए थे और उन्होंने भी अपने भाषणों में कहा था कि अगर हम चाहें तो विश्व में समरसता आ सकती है, जिसके लिए भारत जरूरी है। भागवत ने कहा, इसलिए यह हमारा कर्तव्य है और हिंदू समाज अस्तित्व में भी इसी कारण आया। भारत सभी की आकांक्षाएं पूरी कर सकता है। भारत की क्षमता ही ऐसी है।

Tags:
  • Vishwa Hindu Congress in Thailand
  • Mohan Bhagwat in Thailand
  • the world is looking towards India
  • India will play a big responsibility थाईलैंड में विश्व हिंदू कांग्रेस
  • थाईलैंड में मोहन भागवत
  • दुनिया भारत की ओर देख रही
  • भारत निभाएगा बड़ी जिम्मेदारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग