वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया,अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, कृति-आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

BP Shrivastava | Oct 17, 2023, 24:00 IST
Share
वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया,अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, कृति-आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया,अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, कृति-आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

दिल्ली में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में मंगलवार, 17 अक्टूबर को वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया।

NEW HELHI. दिल्ली में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में मंगलवार, 17 अक्टूबर को वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं फिल्म पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर और गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। इसी क्रम में रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार दिया गया। इन पुरस्कारों की घोषणा इसी साल अगस्त में की गई थी।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को सम्मान प्रदान किया।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं को दो कैटेगरी में रखा जाता है। इसके हिसाब से उन्हें प्राइज मनी और खिताब दिए जाते हैं। ये दो कैटेगरी हैं- पहला स्वर्ण कमल और दूसरा रजत कमल। स्वर्ण कमल विजेता को ज्यादा प्राइज मनी मिलती है, जबकि रजत कमल विजेता को कम।

स्वर्ण कमल विजेता को मिलने वाली पुरस्कार राशि

  • बेस्ट फीचर फिल्म- 2.5 लाख रुपए
  • इंदिरा गांधी अवॉर्ड- 1.25 लाख रुपए
  • बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म- 1.5 लाख रुपए
  • दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड- 10 लाख रुपए
(दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित विजेता को प्राइज मनी के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र और शॉल भी दिया जाता है)

रजत कमल विजेता को मिलने वाली पुरस्कार राशि

  • नरगिस दत्त अवॉर्ड- 1.5 लाख रुपए
  • सामाजिक मुद्दों पर बनी बेस्ट फिल्म- 1.5 लाख रुपए
  • बेस्ट फिल्म- एक लाख रुपए
  • बेस्ट एक्टर- 50 हजार रुपए
  • बेस्ट एक्ट्रेस- 50 हजार रुपए
  • गैर फीचर फिल्म- 50 हजार से 75 हजार रुपए
विनर्स और उनके कैरेक्टर

पुष्पा-द राइज और अल्लू अर्जुन

दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज में अल्लू अर्जुन का कैरेक्टर डार्क था। फिल्म में अल्लू एक मजदूर बने हैं, जिसकी ख्वाहिशें किसी राजा के जैसी हैं। फिल्म की स्टोरी लाइन आम जिंदगी से जुड़ी थी, जिसे अल्लू अर्जुन ने बखूबी निभाया।

फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 332 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

गंगूबाई काठियावाडी और आलिया भट्ट

फरवरी 2021 में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाडी असल जिंदगी की कहानी है। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं। बताया जाता है कि उन्हें पति ने महज पांच सौ रुपए के लिए बेच दिया था। इसके बाद उन्हें प्रॉस्टिट्यूशन के लिए मजबूर किया गया था।

ग्लैमरस रोल करने के लिए पहचानी जानी वाली आलिया भट्‌ट ने गंगूबाई के डार्क कैरेक्टर को बखूबी निभाया। गंगूबाई के सेक्स वर्कर बनने का दर्द, राजनीति की ताकत मिलने की अकड़ को आलिया ने पर्दे पर पूरी सच्चाई से दर्शाया।

गंगूबाई काठियावाड़ी ने जीते 5 नेशनल अवॉर्ड्स

गंगूबाई काठियावाड़ी ने एक नहीं बल्कि पांच नेशनल अवॉर्ड्स जीते। फिल्म के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। संजय लीला भंसाली को बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट स्क्रीनप्ले का नेशनल अवॉर्ड मिला। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 209.77 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

फिल्म मीमी और कृति सेनन

जुलाई 2021 में OTT पर रिलीज हुई फिल्म मिमी के लिए कृति सेनन को भी आलिया भट्‌ट के साथ बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। यह फिल्म एक फोक डांसर की कहानी है, जो फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती है। ऐसे में पैसों के जुगाड़ के लिए वह सरोगेसी मदर बनने के लिए तैयार हो जाती है। इस फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को भी बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट

आर. माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन के संघर्ष की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नंबी नारायणन पर देशद्रोह का आरोप लगा और कैसे इससे वह मुक्त होकर PSLV का इंजन बनाते हैं। इस फिल्म में एक्टिंग से लेकर राइटिंग और डायरेक्शन तक सब कुछ आर. माधवन ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी था।

नेशनल अवॉर्ड की शुरुआत 1954 में हुई

नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में सबसे पहला नेशनल अवॉर्ड मराठी फिल्म 'श्यामची आई' को मिला था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा यह समारोह आयोजित किया जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं।

Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Dadasaheb Phalke Award to Waheeda Rehman
  • 69th National Film Awards Ceremony
  • Best Actor to Allu Arjun
  • Best Actress Award to Alia Bhatt and Kriti Sanon
  • वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवार्ड
  • 69वें नेशनल फिल्म पुरस्कार समारोह
  • अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर
  • आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती