योगी आदित्‍यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बदलाव, ये नेता होंगे शामिल

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
योगी आदित्‍यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बदलाव, ये नेता होंगे शामिल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भारी बहुमत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) 25 मार्च को एक बार फिर से सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शाम चार बजे सूबे के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण कर सकते हैं। बता दें कि पहले योगी को 24 मार्च को शपथ लेना था लेकिन मंत्रिमंडल फाइनल नहीं होने के कारण इसमें बदलाव किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी के साथ उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री शपथ लेंगे। 



कौन होगा शपथ ग्रहण में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। शपथ ग्रहण इकाना स्टेडियम में होगा।



इस बार भाजपा गठबंधन को 273 सीटों पर जीत मिली है, जिसमें भाजपा ने 255, अपना दल (एस) ने 12 और निषाद पार्टी ने छह सीटों पर विजय हासिल की है। लेकिन इस बार भाजपा के 11 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें सबसे बड़ा नाम डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का है। वहीं, सपा गठबंधन 125 सीटों पर सिमट गया है। सपा को 111, आरएलडी को 8 और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी को छह सीटें मिली हैं। 


योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी Yogi Adityanath UP Assembly Election योगी का शपथ ग्रहण CM Yogi up chief minister CM yogi oath अखिलेश यादव PM Modi यूपी सीएम योगी