कमर्शियल सिलेंडर के रेट हुए कम, ATM पर चार्ज बढ़े. आज से हुए इन बदलावों का आपकी जेब पर भी होगा असर
Rohit Sahu | Jun 29, 2025, 15:56 IST
1 july rule changes
1 जुलाई से देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इनका असर रसोई के बजट, क्रेडिट कार्ड खर्च, बैंकिंग सेवाओं, रेल यात्रा और वाहन उपयोग पर पड़ेगा।
1 जुलाई 2025 से 6 वित्तीय नियमों में बदलाव हो गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। इन बदलावों में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती, PAN कार्ड के लिए आधार अनिवार्यता, इनकम टैक्स रिटर्न की आखिरी तारीख में वृद्धि और कुछ बैंकों के क्रेडिट कार्ड व ATM चार्ज में बदलाव शामिल हैं। यदि आप इन नियमों को पहले से जान लेते हैं, तो जुलाई में आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
1 जुलाई से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कमी कर दी गई है। दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब 1,665 रुपये है, जो पहले 1,723.50 रुपये था। मुंबई में भी सिलेंडर की कीमत 1,674.50 से घटकर 1,616 रुपये हो गई है। कोलकाता और चेन्नई में क्रमशः 57 और 57.50 रुपये की कटौती की गई है। वहीं घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है; दिल्ली में यह अभी भी 853 रुपये में उपलब्ध है।
अब अगर कोई नया PAN कार्ड बनवाना चाहता है, तो उसके लिए आधार नंबर देना और उसका सत्यापन करवाना जरूरी हो गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का यह नया नियम डिजिटल सिस्टम को बेहतर बनाने और कर अनुपालन को बढ़ाने के लिए लागू किया गया है। पहले पैन कार्ड के लिए पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र ही काफी होते थे।
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी गई है। इससे करदाताओं को अपना रिटर्न भरने में ज्यादा समय मिलेगा और जल्दबाजी में होने वाली गलतियों से बचा जा सकेगा।
15 जुलाई 2025 से SBI क्रेडिट कार्ड के न्यूनतम भुगतान (Minimum Amount Due - MAD) की गणना में बदलाव होगा। अब बिल में GST, EMI, सभी प्रकार के चार्ज, फाइनेंस चार्ज और ओवरलिमिट राशि के साथ शेष राशि का 2% भी जोड़ा जाएगा। साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाला एयर एक्सीडेंट बीमा भी बंद कर दिया गया है। ELITE, MILES ELITE, PULSE और PRIME कार्ड्स पर मिलने वाला 50 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये का बीमा अब उपलब्ध नहीं होगा।
यह भी पढ़ें...Bank Holiday July 2025 : जुलाई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे निपटाएं ये काम
HDFC बैंक अब कुछ खर्चों पर 1% अतिरिक्त शुल्क वसूलने जा रहा है। यदि 10,000 रुपये मासिक से अधिक गेमिंग और वॉलेट लेनदेन होते हैं, तो उस पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा। साथ ही, 50,000 रुपये के कंज्यूमर कार्ड और 75,000 रुपये के बिजनेस कार्ड पर यूटिलिटी बिल भुगतान करने पर शुल्क लगेगा। रेंट, फ्यूल, एजुकेशन जैसे थर्ड पार्टी पेमेंट्स पर भी अधिकतम 4,999 रुपये तक का शुल्क लगाया जाएगा। बीमा प्रीमियम पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की भी लिमिट तय की गई है।
यह भी पढ़ें...14 जुलाई से शुरू होने जा रहा छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र... नेताओं के सवाल तैयार
1 जुलाई से Axis Bank अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त लिमिट के बाद प्रति ATM ट्रांजैक्शन चार्ज 21 रुपये से बढ़ाकर 23 रुपये कर देगा। यह बदलाव सभी ग्राहकों पर लागू होगा, चाहे वे प्रायोरिटी या बरगंडी (Vip) कस्टमर हों।
इन बदलावों के कारण आम लोगों को अपने खर्चों में थोड़ा-बहुत फर्क देखने को मिल सकता है। इन नई नियमों को जानकर समय रहते अपने वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतें, ताकि जुलाई महीने में आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती
नया PAN कार्ड बनवाने के लिए आधार अनिवार्य
ITR फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई
SBI क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
यह भी पढ़ें...Bank Holiday July 2025 : जुलाई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे निपटाएं ये काम
HDFC क्रेडिट कार्ड पर एक्ट्रा फीस
यह भी पढ़ें...14 जुलाई से शुरू होने जा रहा छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र... नेताओं के सवाल तैयार
Axis Bank के ATM ट्रांजैक्शन चार्ज बढ़ेंगे
इन बदलावों के कारण आम लोगों को अपने खर्चों में थोड़ा-बहुत फर्क देखने को मिल सकता है। इन नई नियमों को जानकर समय रहते अपने वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतें, ताकि जुलाई महीने में आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava