'मन की बात' का 107वां एपिसोड, मोदी ने MP के भगोरिया उत्सव के रंगो की भी चर्चा की

Pratibha Rana | Nov 26, 2023, 24:00 IST
Share
'मन की बात' का 107वां एपिसोड, मोदी ने MP के भगोरिया उत्सव के रंगो की भी चर्चा की
'मन की बात' का 107वां एपिसोड, मोदी ने MP के भगोरिया उत्सव के रंगो की भी चर्चा की

पीएम मोदी के पिछले मन की बात रेडियो कार्यक्रम में वोकल फॉर लोकल पर बात हुई थी। 106वें एपिसोड में उन्होंने दिवाली के त्योहारी मौसम में लोगों से गुजारिश की कि वे ज्यादा से सामानस्थानीय दुकानों-कलाकारों से खरीदें।

BHOPAL. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (26 नवंबर) को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से बात कर रहे है। पीएम ने लेटेस्ट एपिसोड में 26/11 हमले में जान गंवाने वालों को याद कर कहा कि 26 नवंबर को हम कभी नहीं भूल सकते हैं। आज ही के दिन देश पर सबसे जघन्य हमला हुआ था। पीएम मोदी ने देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

PM ने 26/11 हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज 26 नवंबर हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं। आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने, मुंबई को, पूरे देश को, थर्रा कर रख दिया था। लेकिन ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मेरा नमन।

पीएम ने कहा कि 26 नवंबर का आज का ये दिन बहुत महत्वपूर्ण है। 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। मुझे याद है, जब 2015 में हम बाबा साहेब आंबेडकर की 125वीं जन्मजयन्ती मना रहे थे, उसी समय ये विचार आया था कि 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के तौर पर मनाया जाए।

ऐसे पास हुआ 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है, तभी सबका विकास हो पाता है। मुझे संतोष है कि संविधान निर्माताओं के उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए अब भारत की संसद ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को पास किया है। उन्होंने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' हमारे लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का उदाहरण है। ये विकसित भारत के हमारे संकल्प को गति देने के लिए भी उतना ही सहायक होगा।

दिवाली-छठ पर देश में करोड़ों से ज्यादा का कारोबार हुआ

पीएम ने कहा कि पिछले महीने ‘मन की बात’ में Vocal For Local यानी स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर जोर दिया था। दिवाली, भैया दूज और छठ पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। अब तो घर के बच्चे भी दुकान पर कुछ खरीदते समय यह देखने लगे हैं कि उसमें Made In India लिखा है या नहीं लिखा है। इतना ही नहीं Online सामान खरीदते समय अब लोग Country of Origin इसे भी देखना नहीं भूलते हैं।

आज ये है भारतीय युवाओं की पहचान

जैसे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की सफलता ही उसकी प्रेरणा बन रही है। वैसे ही Vocal For Local की सफलता, विकसित भारत-समृद्ध भारत के द्वार खोल रही है। आप तय करिए कि एक महीने तक आप UPI से या किसी Digital माध्यम से ही Payment करेंगे, Cash Payment नहीं करेंगे। Intelligence, Idea और Innovation – आज भारतीय युवाओं की पहचान है। आगे मोदी ने कहा कि कुछ व्यापार संगठनों का कहना है कि शादियों के इस सीजन में करीब 5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है। शादियों से जुड़ी खरीदारी में भी आप सभी भारत में बने उत्पादों को ही महत्व दें। विदेश में नहीं, देश में ही शादी करें।

हर महीने के आखिरी रविवार को देश को करते हैं संबोधित

पीएम नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देश को संबोधित करते हैं। वह अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित करते हैं। रेडियो प्रोग्राम मन की बात का आज रविवार 26 नवंबर को 107वां एपिसोड है। इसे आकाशवाणी, दूरदर्शन, न्यूजऑनएयर मोबाइल समेत प्रधानमंत्री मोदी के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी सुना जा सकता है।

यहां सुने मन की बात

रेडियो प्रोग्राम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाडी समाचार वेबसाइट, न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर मन की बात का कार्यक्रम सुना जा सकता है।

पिछले एपिसोड में इसपर हुई थी चर्चा

पीएम मोदी के पिछले मन की बात रेडियो कार्यक्रम में वोकल फॉर लोकल पर बात हुई थी। 106वें एपिसोड में उन्होंने दिवाली के त्योहारी मौसम में लोगों से गुजारिश की कि वे ज्यादा से ज्यादा सामान अपने स्थानीय दुकानों और कलाकारों से खरीदें। उन्होंने अमृत कलश यात्रा को लेकर भी बात की थी।

2014 में पहला मन की बात एपिसोड हुआ था टेलीकास्ट

मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को टेलीकास्ट हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। बाद में जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। बता दें, मन की बात कार्यक्रम का टेलीकास्ट 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। वहीं मोदी की मन की बात का 105वां एपिसोड 24 सितंबर को प्रसारित हुआ था। इस एपिसोड में उन्होंने चंद्रयान, G20, जर्मनी की 21 साल की दृष्टिहीन कैसमी का भारतीय संगीत से प्रेम सहित अन्य मुद्दों पर बात की थी।

Tags:
  • MANN KI BAAT
  • मन की बात
  • Modi Mann Ki Baat
  • 107th episode of Mann Ki Baat
  • मोदी की मन की बात
  • मन की बात का 107वां एपिसोड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि